Indian cricket team
T20 World Cup-2024: टी 20 विश्व कप 2024 के जीत के बाद ट्रॉफी लेकर भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी है. यहां पर टीम का प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर प्रशंसक दिखाई दे रहे हैं जो कि जयकार के साथ टीम इंडिया का स्वागत कर रहे हैं. बता दें कि 29 जून को बारबाडोस में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया था. इसी के बाद से टीम इंडिया के भारत आने का इंतजार किया जा रहा था.
भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर समर्थक सुबह 3 बजे से ही जुटने लगे थे. एक प्रशंसक, पीयूष अरोड़ा ने कहा, “हम टी3 पर इसलिए आए क्योंकि हम बहुत उत्साहित हैं. हम सुबह 3 बजे एयरपोर्ट पर आ गए थे.”
बता दें कि विजेती टीम इंडिया बारबाडोस से भारत लौट आई है. 29 जून को पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली विजयी टीम गुरुवार सुबह नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची.
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को केंसिंग्टन ओवल में रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता लेकिन तूफान बेरिल के कारण उनकी घर वापसी में देरी हुई.
बीसीसीआई ने टीम के लिए एक विशेष चार्टर्ड एयर इंडिया फ्लाइट की व्यवस्था की थी. बोइंग 777 फ्लाइट नेवार्क, न्यू जर्सी से बुधवार तड़के ब्रिजटाउन के ग्रांटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची. इसके बाद विशेष विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे ब्रिजटाउन से रवाना हुआ, जिसमें भारतीय टीम के सहयोगी कर्मचारी, खिलाड़ियों के परिवार, बीसीसीआई के अधिकारी और 22 यात्रा करने वाले मीडियाकर्मी भी थे.
नई दिल्ली में उतरने के बाद, टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम आईटीसी मौर्य होटल के लिए रवाना हुई और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी. बता दें कि होटल आईटीसी मौर्य में विजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया.
विजेता भारतीय टीम दोपहर 2 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरने के बाद शाम 4 बजे मुंबई पहुंचेगी. बता दें कि यहां पर विजयी टीम नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनपीसीए) से ओपन बस में सवार होगी और शाम 5 बजे से 7 बजे तक विजय परेड में शामिल होगी. विजय परेड मरीन ड्राइव से होकर वानखेड़े स्टेडियम में समाप्त होगी.
ये भी पढ़ें-ICC Ranking: हार्दिक पांड्या टी 20 रैंकिंग में संयुक्त रूप से बने नए शीर्ष ऑलराउंडर
इस दौरान प्रशंसकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक देखने को मिलेगी. इसके बाद शाम 7 से 7:30 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम में विजयी भारतीय टीम के सम्मान में एक छोटा सा समारोह आयोजित किया जाएगा, फिर खिलाड़ी होटल चले जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…
अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि 1857 की…
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…