Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Land for Job case

Land for Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट ने कहा कि रेलवे का निजी इस्तेमाल हुआ. तेजस्वी यादव ने आरोपों से इनकार करते हुए ट्रायल लड़ने का फैसला किया.

पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि एक पूर्व सरकारी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है. गृह मंत्रालय ने पूर्व सरकारी अधिकारी आर के महाजन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी अमित कात्याल के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया. कात्याल गुरुग्राम की भोंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी.

Land for Job Case: लैंड फॉर जॉब से संबंधित सीबीआई और ईडी दोनों मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 23 दिसंबर को सुनवाई करेगा.

सीबीआई को कोर्ट ने करीब 30 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी के लिए अतिरिक्त समय दिया था. सीबीआई द्वारा दायर अंतिम चार्जशीट में 78 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

लैंड फॉर जॉब के मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि वह पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से जुड़े नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्राधिकारियों से अपेक्षित मंजूरी का इंतजार कर रही है.

Money Laundering Case: हरियाणा के रियल एस्टेट और शराब कारोबारी राजेश कात्याल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. राजेश कात्याल अमित कात्याल का भाई है.

Land for Job Case: लैंड फॉर जॉब से जुड़े सीबीआई के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट 7 नवंबर को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को बताया था कि गृह मंत्रालय द्वारा लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल चुकी है.

ईडी जांच से यह भी पता चला है कि लालू प्रसाद यादव नौकरी के बदले जमीन खुद तय करते थे. इसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी अमित कत्याल साथ दे रहे थे.

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी का यह मामला उस दौरान का है जब लालू लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे. आरोप है कि जमीन को औने-पौने दाम में लिखवाकर रेलवे में नौकरी दी गई.