देश

ED के सामने पेश हुए लालू यादव, डिप्टी सीएम सम्राट बोले- तेजस्वी बताएं डेढ़ साल में करोड़पति कैसे बनते हैं?

Land for Jobs Scam: लैंड फाॅर जाॅब्स मामले में लालू यादव सोमवार 29 जनवरी को ईडी के सामने पेश हुए. उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी ईडी के ऑफिस पहुंची. इसके बाद वह पटना में ईडी ऑफिस के सामने स्थित दादाजी मंदिर में पूजा करने गईं. इसके बाद वह एक बार ईडी ऑफिस के अंदर गईं और पिता लालू यादव को दवा दी. लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को भी ईडी के सामने पेश होना था लेकिन वे नहीं आए.

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो कुछ है देश के सामने है देश की जनता सब कुछ देख रही है. मेरे पिता को उठने-बैठने में परेशानी होती है. उन्हें  परेशान किया जा रहा है. ईडी ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में लालू के समर्थक मौजूद हैं. ऐसे में ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

डेढ़ साल में करोड़पति कैसे बनते हैं- सम्राट चौधरी

मीसा भारती के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि देश की जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी लोग हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे बिहार के युवाओं के यह बताएं कि डेढ़ साल में आप करोड़पति कैसे बनते हैं.

आकाओं को शर्म आनी चाहिए- रोहिणी आचार्य

वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे पिता लालू यादव के साथ ईडी के अधिकारी अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं ऐसे में उनको और उनके आकाओं को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने आगे लिखा कि सबको पता है पापा की हालत के बारे में वे बिना सहारे के चल नहीं पाते हैं फिर भी उनके सहायक रिक्वेस्ट के बावजूद गेट के अंदर नहीं जाने दिया. प्लीज आप लोग मेरी मदद करें.

जानें क्या है लैंड फाॅर जाॅब स्कैम

यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान हुआ. सीबीआई का आरोप है कि लालू यादव और उसके करीबियों ने युवाओं को ग्रुप डी की नौकरी दिलाने के नाम पर जमीन और प्रापॅर्टी ट्रांसफर कराई गई. ये नौकरियां मुंबई, कोलकाता, जयपुर, जबलपुर, हाजीपुर जोन में दी गई.

लालू के परिवार पर आरोप है कि उन्होंने 1 लाख फीट से ज्यादा की जमीन 26 लाख रुपए में हासिल की. पैसों का लेनदेन भी कैश में हुआ. इतना ही नहीं उस समय के सर्कल रेट के अनुसार इस जमीन की कीमत 4.39 करोड़ रुपए थी.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago