कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Bharat Jodo Nayay Yatra: कांग्रेस पार्टी की राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज (29 जनवरी) बिहार में किशनगंज के रास्ते प्रवेश कर गई. इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने बीजेपी-आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधाराएं देश में हिंसा और नफरत फैला रही हैं.
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज से बिहार में प्रवेश किया. इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया.
राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग लड़ रहे हैं. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने देश में हिंसा और नफरत फैलाई है. हम ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं.’’
वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस में कई महान नेता हैं. एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है. मानो ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी 2024 के चुनाव की नहीं, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि “मुझे ऐसा लगता है कि हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अगर हम 2024 की तैयारी कर रहे होते तो जो रहा है वो नहीं होता.”
बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई है. यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…