ओपी राजभर
UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. ताजा हमला उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर बोला है और आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव के कारण ही नीतीश कुमार व ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन छोड़ा है. साथ ही ये भी दावा किया है कि अन्य दल भी गठबंधन से बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं.
सीतापुर के भउवापुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला और नीतीश कुमार को लेकर अखिलेश को घेरते हुए कहा कि अखिलेश यादव के कारण ही नीतीश कुमार व ममता बनर्जी आईएनडीआईए से बाहर हुए हैं. इसके आगे कहा कि अन्य दल भी बाहर जाने की तैयारी में हैं. इसी के साथ ही ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं. साथ ही दावा किया कि कांग्रेस-सपा में गठबंधन मुश्किल है. इसी के साथ ही एनडीए की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनडीए की टक्कर में कोई नहीं है. वह अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि भगवान राम मंदिर में विराजमान हुए हैं. यह 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है. राम के प्रति आस्था की विजय हुई है.
बता दें कि ओपी राजभर जबसे सपा को छोड़कर एनडीए मे शामिल हुए हैं, तभी से उनके मंत्री बनने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. वह खुद इस बात को लेकर कई बार दावा कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान वह मंत्री बनेंगे. तो वहीं एक बार फिर से उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा और वह मंत्री बनेंगे. बता दें कि इस मौके पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के मंच पर अन्य नेता बैठे थे तो वहीं अचानक पीछे लोगों की संख्या बढ़ गई, जिससे मंच भरभरा कर ढह गया और लोग नीचे गिर गए. हालांकि इस घटना में राजभर के साथ अन्य लोग बाल-बाल बच गए.
-भारत एक्सप्रेस
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…