सलमान खान और लॉरेन्स बिश्नोई
New Delhi : गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं. बिश्नोई ने बताया कि उसने गोगी गैंग को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मदद से 2 जिगाना पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी. साथ ही केंद्रीय एजेंसी को उसने बताया कि उसकी हिटलिस्ट में कौन-कौन लोग शामिल हैं.
बिश्नोई ने अधिकारियों की पूछताछ में अपने टॉप 10 हिटलिस्ट नामों का खुलासा किया. इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान टॉप पर हैं. लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि मैं 4-5 साल से सलमान खान को मारना चाहता हूं. ये मेरे जीवन का लक्ष्य है. सुरक्षा हटने पर सलमान खान की हत्या करूंगा.
इस लिस्ट में दूसरा नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत का है. मूसेवाला की बीते साल 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावरों ने मूसेवाला पर 30 राउंड से अधिक गोलियां चलाई थीं. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के साथी गोल्डी बराड़ ने ली थी. लॉरेंस बिश्नोई ने दिऐ गये इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने एक दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए मूसेवाला को मारा दिया.
टारगेट नंबर थ्री जो मनदीप धालीवाल है जो कि लकी पटियाल का गुर्गा है उसका नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और यह बात खुद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने एनआईए के साथ पूछ्ताछ में कुबूल की है. साथ ही कौशल चौधरी चौथा नाम है जो इस लिस्ट के अंदर है. आपको बता दें टारगेट नंबर पांच अमित जागर. ये वो नाम हैं जो की एक खुद गैंगस्टर है. यानी गैंगवार की जो तस्वीर है वो भी इसके अंदर सामने आती हैं. सुखबीर सिंह बुद्धा ये गैंग का सरगना है और गैंग के सरगना सुखबीर सिंह का नाम भी शामिल हैं.
सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलते ही महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी. कुछ साथ ही उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही उन्होंने एक नई बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीदी है. सलमान ने अपनी बढ़ी सुरक्षा और पूरे माहौल पर हाल ही में बात की. उन्होंने ‘आप की अदालत’ में बताया कि पहले की तरह अब वो अकेले कहीं नहीं जा सकते. कहा कि जब वो ट्राफिक में होते हैं तब उन्हें सिक्योरिटी से दिक्कत होती है. उनके साथ इतनी गाड़ियां चल रही होती हैं कि आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है.
ये है बिश्नोई की हिटलिस्ट
1-सलमान खान
2-शगुनप्रीत (सिद्धू मूसेवाला की मैनेजर)
3-मंदीप धालीवाल (लकी पटियाल का गुर्गा)
4-कौशल चौधरी (गैंगस्टर)
5-अमित डागर (गैंगस्टर)
6-सुखप्रीत सिंह बुद्धा (बंबिहा गैंग लीडर)
7-लकी पटियाल (गैंगस्टर)
8-रेमी मसाना (गाउंडर गैंग गुरु)
9-गुरप्रीत शेखो (गैंगर गैंग का गुर्गा)
10-भोलू शूटर, सनी लेफ्टी, अनिल लाठ (विक्की मुद्दुखेरा का हत्यारा)
गौरतलब है कि बिश्नोई ने दिए गए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि वह सलमान खान को मारना चाहता है. राजस्थान में हिरण शिकार मामले का जिक्र करते हुए बिश्नोई ने ये बात कही थी. इस दौरान बार-बार बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की बातें कही थी. उसने कहा कि अभी तक तो वह गुंडा बना ही नहीं है. जब सलमान खान की हत्या करवाएगा, तब गुंडा बनेगा. उसने यह भी कहा कि अगर सलमान खान बिश्नोई समाज के धार्मिक स्थल गुरु जम्भेश्वर धाम मुक्तिधाम में जाकर माफी मांग लें तो उसे माफ किया जा सकता था.
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…