देश

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाला गोरखपुर से गिरफ्तार

UP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने सोमवार को कहा कि गोरखपुर के रहने वाले मनोज राय नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि, इस साल 25 मार्च को कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन राय के फोन पर राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली थी इसके बाद उन्होंने लखनऊ के चिनहट थाने में मामला दर्ज कराया था. 25 मार्च को ललन राय के फोन पर धमकी भरा कॉल आया था और फोन करने वाले ने खुद को गोरखपुर निवासी मनोज राय बताया था.

ये भी पढ़ें- Lucknow news: कक्षा-4 में पढ़ने वाली बच्ची का गर्भपात कराने के मामले में अवैध प्रॉमिस हॉस्पिटल सीज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

इस मामले में ललन राय ने बताया था कि फोन करने वाले ने उनको पहले खूब गालियां दी थी. इसी के बाद कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. सोमवार को गोरखपुर ने आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

22 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago