देश

Lucknow: कोर्ट परिसर में माफिया संजीव जीवा की हत्या के बाद वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार, उठाए सुरक्षा पर सवाल, सीएम को भेजा पत्र, दी 24 घंटे की चेतावनी

Lucknow: बुधवार को लखनऊ कोर्ट परिसर में माफिया संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वकीलों ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं और इसी को लेकर गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर दिया है. कोर्ट परिसर में गोली मारने की घटना को लखनऊ बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं और यहां आने वाले फरियादियों की सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है.

इस हत्याकांड के बाद लखनऊ बार एसोसिएशन ने आपात बैठक 8 जून की शाम को बुलाई है. इस सम्बंध में लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री कुलदीप नारायण मिश्र ने बताया कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. कोर्ट परिसर में लगे ज्यादातर मेटल डिटेक्टर खराब पड़े हैं. एसोसिएशन ने 24 घंटे में कोर्ट परिसर की सुरक्षा का एक्शन प्लान साझा न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है और सीएम को पत्र भेजा है.

ये भी पढ़े- Alert In UP: लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्‍या के बाद पूरे यूपी में अलर्ट, कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने के दिए गए आदेश

कुलदीप नारायण मिश्र ने बताया कि इस घटना में अन्य निर्दोष लोगों को भी चोटें आई हैं. इस घटना के बाद से सीधे-साधे राजधानी में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस घटना के बाद ये साफ है कि न्यायालय परिसर के अंदर भी कोई सुरक्षित नहीं है. न्यायालय परिसर में किसी भी वक्त कोई भी घटना घटित हो सकती है. उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय परिसर में पूर्व में लगाए गए मेटल डिटेक्टर भी काफी दिनों से खराब पड़े हैं. इसी वजह से सिविल कोर्ट परिसर के अंदर अवांछित तत्व हथियार लेकर लगातार कोर्ट परिसर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों पर हमले किए जा चुके हैं.

उन्होंने कहा कि बुधवार को हुई घटना से ये साफ होता है कि लखनऊ की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है. इस घटना के बाद से जनपद का अधिवक्ता असुरक्षित महसूस कर रहा है. अगर 24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन द्वारा सार्थक सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में ठोस रणनीति बनाकर लखनऊ बार एसोसिएशन के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया तो अधिवक्ता चरणबद्ध तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

3 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

9 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

12 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

21 minutes ago

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

38 minutes ago