क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
By Shubhra Rai
IND vs AUS, WTC Final 2023
WTC Final, IND vs AUS: एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया गलती कर बैठी. एक दिन पहले तक जो ट्रॉफी भारत के करीब थी अब वो काफी दूर जा चुकी है. एक दिन के खेल में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया. यहां से मैच में अपनी पकड़ बनाने के लिए रोहित एंड कंपनी को कड़ी मशक्कत करनी होगी. यह सिर्फ एक मुकाबला नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया के 10 साल लंबे इंतजार को खत्म करने का मौका भी है. मगर, अब लग रहा है कि एक बार फिर टीम इंडिया की लापरवाही भारत से आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका छीन लेगी.
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के आगे टीम इंडिया का सरेंडर
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों को खूब छकाया. तेज गेंदबाजों की आग उगलती गेंद देखकर कंगारू बल्लेबाजों के भी पसीने छूट रहे थे. लेकिन शुरुआती सत्र बीत जाने के बाद भारतीय गेंदबाजों की खूब धुनाई हुई. 80 रन से भी कम के स्कोर पर 3 विकेट खो चुकी टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 327 रन जोड़ लिए. चौथे विकेट के लिए यह एक बड़ी साझेदारी थी. साथ ही ट्रेविस हैड ने शतकीय पारी भी खेली.
टीम इंडिया अब कैसे करेगी कमबैक?
ऐसा नहीं है कि अब कुछ भारत के फेवर में नहीं आ सकता. ब-शर्त रोहित एंड कंपनी को अब दमखम दिखाना होगा. सबसे पहले तो जल्द से जल्द गेंदबाजों को विकेट चटकाने होंगे और रनों की गति पर लगाम लगाना भी जरूरी है. वहीं, गेंदबाजों का बिगाड़ा काम अब बल्लेबाजों को सही करना होगा. इस पिच पर रन बन रहे हैं. ऐसे में भारतीय टॉप ऑर्डर में से कम से कम दो बल्लेबाजों को एक बड़ी पारी खेलनी होगी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पेस अटैके के खिलाफ ये राह इतनी आसान नहीं होने वाली. रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी को टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत दिलानी होगी. जबिक मीडिल ऑर्डर नें कोहली और पुजार को जिम्मेदारी उठानी होगी. मगर सबसे पहले टीम इंडिया को स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हैड का बल्ला खामोश करना होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…