देश

राजस्थान में मंगलवार को होगी विधायक दल की बैठक, 12 नवंबर को जयपुर पहुंचेंगे राजनाथ सिंह

Rajasthan CM: राजस्थान की सियासत में अभी बस एक ही सवाल गूंज रहा, आखिर अगला मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद बीजेपी इसे लेकर लगातार प्लानिंग में जुटी है. इस बीच खबर आई है कि राजस्थान में मंगलवार को विधायक दल की बैठक होगी. केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह के साथ विनोद तावड़े और सरोज पांडे मंगलवार को जयपुर पहुंचेंगे.

बता दें कि दिल्ली से लेकर जयपुर तक पार्टी दिग्गजों की बैठक-मुलाकातें हो रहीं हैं. यही नहीं सीएम पद की रेस में कई नाम भी सामने आए. इनमें सबसे आगे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और बाबा बालकनाथ भी माने जा रहे थे. हालांकि, पिछले दो दिनों के दौरान माना जाने लगा है कि दोनों ही दिग्गज इस रेस से बाहर हो गए हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि दोनों नेताओं के बदले मिजाज से नजर आ रहा. मंगलवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक राजस्थान के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे. इसके बाद सीएम पद को लेकर ऐलान हो सकता है.

बालकनाथ की हालिया पोस्ट ने इन अटकलों को हवा दे दी है कि वह अब सीएम की दौड़ से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने तिजारा से राजस्थान विधानसभा चुनाव जीता और बाद में अलवर से संसद सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया. बालकनाथ को ‘राजस्थान का योगी’ के नाम से जाना जाता है और वह बाबा मस्त नाथ मठ के आठवें महंत हैं. उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र तिजारा से 6,173 वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान खान को हराया.

यह भी पढ़ें: UAE Hindu Temple: अबू धाबी में बन रहा 108 फीट ऊंचा मंदिर, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात और ‘शक्ति प्रदर्शन’

रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 7 दिसंबर को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस बीच,महंत बालक नाथ ने उसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

चुनाव नतीजों के ठीक एक दिन बाद दिल्ली दौरे से पहले राजे ने करीब 25 बीजेपी विधायकों से मुलाकात की थी. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि विधायकों ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व उन्हें राज्य में इस पद के लिए चुनता है तो वे राजे का समर्थन करेंगे.

जयपुर में राजे के आवास पर जाने वाले विधायकों में कालीचरण सराफ, बाबू सिंह राठौड़, प्रेम चंद बैरवा, गोविंद रानीपुरिया, कालू लाल मीणा, केके विश्नोई, प्रताप सिंह सिंघवी, गोपीचंद मीणा, बहादुर सिंह कोली, शंकर सिंह रावत, मंजू बाघमार शामिल थे.हालांकि, अब कहा जा रहा है कि मंगलवार को पता चल जाएगा कि राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

23 minutes ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

24 minutes ago

सिंह राशि आज का राशिफल: घर-परिवार में विवाद से बचें, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…

24 minutes ago