देश

Lift Falls In Noida: 8वीं मंजिल से अचानक बेसमेंट में गिरी लिफ्ट, 9 लोग गंभीर रूप से घायल, नोएडा का मामला

Lift Falls In Noida: नोएडा सेक्टर 125 में बड़ा हादसा हुआ है. यहां के रिवर साइड टावर में 8वीं मंजिल से लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई. इस दुर्घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. नौ में से पांच लोगों के हाथ और पैर में चोटें आईं. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत अब स्थिर है.घायलों की पहचान यशु शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक पंडित, रजत शर्मा, सागर, शुभम भारद्वाज, अभिजीत, सौरभ, पीयूष कुमार के रूप में की गई है.

नोएडा सेक्टर 125 का मामला

नोएडा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सेक्टर 125 में रिवर साइड टॉवर पर हुई. यह दुर्घटना शुक्रवार देर शाम हुई जब एक कंपनी के कर्मचारी छुट्टी के बाद नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान लिफ्ट अचानक 8वीं मंजिल से गिर गई. इस घटना में 9 लोग घायल हो गए और फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.

लिफ्ट सीधे बेसमेंट पर गिरी, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत एंबुलेंस बुलाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं सीएम विष्णु देव साय के कैबिनेट में शामिल होने वाली इकलौती महिला लक्ष्मी राजवाड़े?

नोएडा में लिफ्ट गिरने का ये पहला मामला नहीं

नोएडा में लिफ्ट गिरने का यह पहला मामला नहीं है. पिछले साल ही गौतमबुद्ध नगर जिले में लिफ्ट दुर्घटना की करीब एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं. हालांकि, इनमें से किसी भी मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है. सेक्टर 137 स्थित पारस टिएरा हाउसिंग सोसायटी में 3 अगस्त 2023 को लिफ्ट गिरने से 70 वर्षीय सुशीला देवी की मौत हो गई थी. फरवरी में सेक्टर 110 स्थित एक निजी अस्पताल में लिफ्ट खराब होने से आधा दर्जन कर्मचारी घायल हो गए थे. इसके अतिरिक्त, लिफ्ट विफलता की कई अन्य घटनाएं भी हुई हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

1 hour ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

2 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

3 hours ago