इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
बजरंग पूनिया ने किया पद्मश्री लौटाने का ऐलान
WFI Election: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का नया अध्यक्ष संजय सिंह को चुना गया है. वह बृजभूषण सिंह का करीबी बताया जाता है. उनके अध्यक्ष चुने जाने के बाद से विवाद खड़ा हो गया है. बीते दि पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यांस लेने का ऐलान किया था. इसके बाद आज बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने अपना पद्मश्री सम्मान को पीएम मोदी को वापस लौटाने की बात कही. पहलवान बजरंग का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. इसमें वह अपने सम्मान पद्मश्री को प्रधानमंत्री आवास के सामने फुथपाथ पर रखते नजर आ रहे हैं. वहीं इसके बाद खेल मंत्रालय का भी रिएक्शन सामने आया है.
दरअसल बजरंग पूनिया अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री आवास पर लौटाने के लिए जा रहे थे. इस दौरान उन्हें कुछ अधिकारी रोक लेते हैं. इसके बाद वह पुरस्कार को वहीं आवास के बाहर एक फुटपाथ पर रख देते हैं.
बजरंग पूनिया के अपना पद्मश्री पुरस्कार वापस करने पर खेल मंत्रालय की भी प्रतिक्रिया आई है. सूत्रों के मुताबिक, खेल मंत्रालय ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है. WFI का चुनाव निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है. हालांकि खेल मंत्रालय की तरफ से यह भी कहा गया कि- हम अब भी कोशिश करेंगे कि बजरंग पूनिया पद्मश्री लौटाने के फैसले को बदल दें.
वहीं पुरस्कार लौटाने के बाद बजरंग पूनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम बहन-बेटियों की लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन मैं उन्हें सम्मान नहीं दिला पाया. इसलिए मैंने यहां गेट पर अपना मेडल रख दिया है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मैं पद्मश्री पुरस्कार उस व्यक्ति को दे दूंगा जो इसे पीएम मोदी तक पहुंचा दे.
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…
CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…