Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
प्रतीकात्मक तस्वीर
Good News for Students: गरीब-प्रतिभावान बच्चों के लिए सरकार कई स्कीम चलाती है. यदि कोई विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनना चाहता है तो इसके लिए भी सरकार व्यवस्था करेगी. हां जी, झारखंड में हेमंत सरकार विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी.
यह फैसला आज खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया. हेमंत सोरेन ने झारखंड के धनबाद में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा— “आप जो भी बेहतर पढ़ाई पढ़ना चाहते हैं…इंजीनियर, डॉक्टर या वकील कुछ बनने की चाह है तो उसके लिए आपको 15 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता सरकार देगी.” मुख्यमंत्री बोले— “आपके मां-बाप को कोई कर्जा नहीं लेना होगा…मैं ये भरोसा आपको देता हूं.”
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को धनबाद में थे. जहां वह “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जनता से संवाद कर रहे थे. उन्होंने धनबाद को 981 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी. उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर खासा तैयारी की गई थीं. मुख्यमंत्री झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल पर भी गए. उनके लिए बलियापुर हवाई पट्टी पर हेलीपैड बनाया गया.
यह भी पढ़िए: इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘मिलेनियल चेंज मेकर्स’ कॉन्फ्रेंस एंड अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन, होनहार बच्चों का दिखा जलवा
US Attack On Iran: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर एक बड़ा सैन्य हमला…
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज…
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…