देश

इटावा लायन सफारी की शेरनी जेसिका के नवजात शावक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया मथुरा

Etawah News: उत्तर प्रदेश की इटावा लायन सफारी में एक नवजात शावक की मौत हो गई है. मात्र पांच दिन पहले ही जन्मे इस नवजात शावक की मां का नाम शेरनी जेसिका बताया जा रहा है. इस बात की जानकारी देते हुए इटावा लायन सफारी के उपनिदेशक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एक फरवरी को शेरनी जेसिका ने एक शावक को जन्म दिया था, कल शनिवार को उसकी मौत हो गई.

अशोक कुमार का कहना था कि शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. शावक के मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगी.

जेसिका का यह दसवां बच्चा

लायन सफारी के क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक कुमार अनिमेष ने बताया कि मृतक शावक की मां शेरनी जेसिका ने शेर कान्हा से मिलकर इसको जन्म दिया था. जेसिका का यह दसवां बच्चा था. जो मात्र लगभग 4 दिन तक ही जीवित रहा. शावक और शेरनी की निगरानी सफारी प्रशासन सीसीटीवी कैमरे के जरिए कर रही थी. शावक की मौत होने के बाद सफारी प्रशासन में मायूसी है.

अशोक कुमार का कहना है कि अबतक जन्में शेरनी जेसिका के नौ शावक पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं. वहीं दसवें शावक की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सफारी प्रशासन ने मथुरा भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तकरीबन चार बजे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा ले जाया जा रहा है. ताकि मौत की असल वजह सामने आ सके.

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: एमपी के शहडोल में ‘दगना कुप्रथा’ ने ले ली 3 माह की बच्ची की जान, गर्म सलाखों से 51 बार दागा गया

शावक के मौत यह हो सकती है वजह

लायन सफारी उपनिदेशक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि, “लायन सफारी में अब तक 10 शावकों का जन्म हो चुका है. एक फरवरी को जन्मे शावक की मृत्यु का कारण पहली नजर में दूध न पीने के कारण एंटीबॉडीज ना बनने की वजह हो सकती है. हालांकि, शावक की मां जेसिका लगातार दूध पिलाने का प्रयास करती थी, लेकिन शावक कमजोर होने की वजह से दूध नहीं पी पा रहा था. शावक को हम लोगों के द्वारा ड्रॉपर से दूध पिलाया जा रहा था.”

Rohit Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

40 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

49 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago