मनोरंजन

Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की कार का एक्सीडेंट, स्कूल बस ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

Urvashi Dholakia Accident:  छोटे पर्दे की मशहूर अदाकाराओं की बात की जाए तो उसमें उर्वशी ढोलकिया का नाम जरूर शामिल होगा. इस बीच उर्वशी ढोलकिया को लेकर बड़ी खबर आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक उर्वशी ढोलकिया का कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया है. हालांकि इस हादसे में उर्वशी ढोलकिया को गंभीर चोट नहीं आई है. मालूम हो कि उर्वशी ढोलकिया सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 6 की विनर रह चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-Urfi Javed ने पहनी अजीबोगरीब ड्रेस, एक्ट्रेस को पॉलीथिन की स्कर्ट में देख हैरान हुए फैंस

रोड एक्सीडेंट का शिकार हुईं उर्वशी ढोलकिया

दरअसल उर्वशी ढोलकिया का ये एक्सीडेंट शनिवार को हुआ है. उर्वशी ढोलकिया शो की शूटिंग के लिए अपने कार में बैठकर मुंबई के मीरा रोड फिल्म स्टूडियो की तरफ जा रही हैं. तभी काशिमीरा इलाके में बच्चों से भरी एक स्कूल बस ने पीछे से आकर उर्वशी ढोलकिया की कार को टक्कर मार दी. हालांकि इस हादसे में उर्वशी ढोलकिया और उनके स्टाफ मेबंर्स बाल-बाल बचे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक ये भी बताया जा रहा है कि उर्वशी ने एक स्कूल बस होने के नाते इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है. हालांकि रोड एक्सीडेंट में उर्वशी ढोलकिया को कोई भी गंभीर चोट आने की सूचना सामने नहीं आई है. सूत्रों के हवाले से ये बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने उर्वशी ढोलकिया को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है. उर्वशी ढोलकिया के एक्सीडेंट की खबर सुनकर उनके फैंस को झटका लगा है.

ये भी पढ़ें-Pathaan Box Office Collection: ‘पठान’ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म, दंगल को पीछे छोड़ा, 11वें दिन कमाई 400 करोड़ के पार

बता दें कि इन सीरियल्स में उर्वशी ढोलकिया ने बिखेरा जलवा सुपरस्टार सलमान खान का बहुचर्चित शो बिग बॉस सीजन 6 (Bigg Boss 6) की विनर रहीं उर्वशी ढोलकिया ने अन्य टीवी सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है. इस दौरान उर्वशी ने ‘कसौटी जिदंगी की, नागिन 6 और चंद्रकांता’ जैसे कई सीरियल्स शामिल हैं. हालांकि उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) को सबसे ज्यादा लाइमलाइट कसौटी जिंदगी में कोमोलिका के रोल से मिली.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

10 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

28 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

43 minutes ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

1 hour ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

2 hours ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago