दुनिया

Pervez Musharraf: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में थे भर्ती

Pervez Musharraf Passes Away: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) का दुबई के अस्पताल निधन हो गया है. पाकिस्तान के जियो न्यूज के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति को इलाज के लिए दुबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खबर के मुताबिक, 79 वर्षीय मुशर्रफ एक दुर्लभ बीमारी एमिलॉयडोसिस से पीड़ित थे, जिसमें पूरे शरीर के अंगों और ऊत्तकों में एमिलॉयड नामक एक असामान्य प्रोटीन बनता है. मुशर्रफ 2016 से ही दुबई में रह रहे थे.

जियो न्यूज की खबर के अनुसार, पूर्व सैन्य शासक का दुबई के अमेरिकन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. मुशर्रफ का 11 अगस्त 1943 को दिल्ली में जन्म हुआ था. उन्होंने 1999 में पाकिस्तान में मार्शल लॉ लागू होने के बाद मुख्य कार्यकारी का पद संभाला था और 2007 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे थे. बंटवारे के बाद मुशर्रफ का परिवार 1947 में नई दिल्ली से कराची चला गया था. वह 1964 में पाकिस्तानी सेना में भर्ती हुए थे. उन्होंने क्वेटा के आर्मी स्टाफ एंड कमांड कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की थी.

ये भी पढ़ें: Chinese Spy Balloon: अमेरिका ने मार गिराया चीन का ‘जासूसी गुब्बारा’ तो भड़का ड्रैगन, दे डाली US को धमकी

पाकिस्तान की अदालत ने सुनाई थी मौत की सजा

जानकारी के मुताबिक, मुशर्रफ चलने में असमर्थ थे, वे पूरी तरह से व्हील चेयर के भरोसे थे. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति खाना भी नहीं खा रहे थे. पूर्व की इमरान सरकार में मंत्री रहे फवाद हुसैन ने ट्वीट कर मुशर्रफ के निधन पर शोक जताया. परवेज मुशर्रफ को पेशावर हाई कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता में विशेष अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को मौत की सजा सुनाई थी.

परवेज मुशर्रफ पर 2007 में इमरजेंसी लगाने और संविधान को निलंबित करने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था. मामले के दर्ज होने के एक साल बाद 2014 में उन्हें अदालत ने दोषी ठहराया था. मुशर्रफ ने साल 1999 में नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार का तख्तापलट कर पाकिस्तान की बागडोर संभाली थी. वे 20 जून, 2001 से 18 अगस्त 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

31 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

38 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

38 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

48 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

53 minutes ago