देश

Cyclone Biparjoy Update: 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट, कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Cyclone Biparjoy Update: शक्तिशाली चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के गुजरात के कच्छ जिले की ओर बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने अभी तक राज्य के आठ जिलों में समुद्र के पास रहने वाले करीब 37,800 लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शक्तिशाली चक्रवात 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह पहुंच सकता है. आईएमडी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, वीएससीएस (बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान) ‘बिपारजॉय’ अरब सागर के ऊपर उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए 14 जून को भारतीय समायुनसार ढाई बजे जखाऊ बंदरगाह से लगभग 280 किलोमीटर डब्ल्यूएसडब्ल्यू पर केंद्रित रहा. वीएससीएस के रूप में ही 15 जून की शाम तक यह जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के पास से गुजरेगा.

गुजरात सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अभी तक समुद्र तट के किनारे रह रहे 37,794 लोगों को निकाला गया है. विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात के प्रकोप से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार रात राज्य सरकार के आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा किया. आईएमडी के मुताबिक, चक्रवात ‘बिपारजॉय’ से व्यापक क्षति होने की आशंका है और गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिले इससे सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि लोगों को निकालने का काम बुधवार को भी जारी रहेगा.

आईएमडी के अनुसार, चक्रवात के 15 जून की शाम को 125-135 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार के साथ जखाऊ बंदरगाह के पास कच्छ में मांडवी और पाकिस्तान के कराची के बीच टकराने की संभावना है. सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के तटीय हिस्सों, खासकर कच्छ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों में तेज हवाओं के साथ बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चक्रवात के दस्तक देने और कमजोर होने के बाद, इसके उत्तर-पूर्व और दक्षिण राजस्थान की ओर बढ़ने की आशंका है. इस वजह से 15-17 जून तक उत्तर गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होगी. समुद्र के अशांत होने और आने वाले चक्रवात के कारण क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा के मद्देनजर मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों को 16 जून तक निलंबित कर दिया गया है और बंदरगाह बंद कर दिए गए हैं.

Shailendra Verma

Recent Posts

रानी पद्मिनी की भक्ति से प्रसन्न हुए भगवान विष्णु, मिला शक्तिशाली पुत्र का वरदान; जानें पौराणिक कथा

Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी की पौराणिक कथा राजा कृतवीर्य और रानी पद्मिनी से जुड़ी…

21 minutes ago

एकादशी व्रत से पहले जान लें खानपान के असली नियम और राजा अम्बरीष की अद्भुत कथा

एकादशी केवल भूखे रहने का व्रत नहीं, बल्कि अपनी 11 इंद्रियों को वश में करने…

24 minutes ago

इच्छाओं पर नियंत्रण से लेकर मन की शांति तक, जानें एकादशी का असली महत्व

Ekadashi Vrat Importance: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की भक्ति के लिए…

30 minutes ago

साल भर की एकादशी व्रतों की शुरुआत का सबसे पावन दिन: जानिए उत्पन्ना एकादशी पर व्रत रखने की सही विधि

उत्पन्ना एकादशी भगवान विष्णु के शरीर से देवी एकादशी के प्राकट्य और मुर दैत्य के…

41 minutes ago

पत्नी की भक्ति ने पति को श्राप से दिलाई मुक्ति, जानें कामदा एकादशी की पौराणिक कथा

Kamada Ekadashi Vrat Katha: कामदा एकादशी की पौराणिक कथा में ललिता नाम की पत्नी ने…

55 minutes ago

अन्न त्याग, गीता पाठ और निस्वार्थ समर्पण: मोक्षदा एकादशी पर जानिए कैसे एक व्रत के पुण्य से दिवंगत पिता को मिली मुक्ति

मोक्षदा एकादशी केवल उपवास का दिन नहीं, बल्कि अपनों के प्रति निस्वार्थ प्रेम और समर्पण…

2 hours ago