आस्था

30 साल बाद बन रहा शनि का ऐसा अद्भुत संयोग, इन राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता

इस हफ्ते 18 जून 2023 को शनिवार के दिन आषाढ़ दर्श अमावस्या (Ashadha Amavasya 2023) पड़ रही है. आषाढ़ दर्श अमावस्या के दिन पितरों की कृपा पाने और उनकी प्रसन्नता के लिए तर्पण और श्राद्ध करने का विधान है. माना जाता है कि इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने परिवारी जनों को आशीर्वाद देते हैं. वहीं स्नान-दान और पूजा पाठ इसके अगले दिन 18 तारीख को किया जाएगा. वहीं इस दिन से एक दिन पहले शनि वक्री होने जा रहे हैं. इस दौरान जिन राशियों पर शनि की ढैय्या चल रही है उन्हें विशेष लाभ होता हुआ दिख रहा है.

चूंकि आषाढ़ दर्श अमावस्या की शुरुआत 17 जून, शनिवार, सुबह 09 बजकर 11 मिनट से हो रही है लेकिन उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए यह दिन 18 जून को पड़ रही है इसलिए 17 जून के शनि के वक्री होने के समय अमावस्य़ा लग चुकी होगी. इस कारण इस दिन शनि ग्रह से जुड़े उपाय विशेष लाभ दिलाएंगे.

शनि होंगे वक्री 

वहीं 17 जून के दिन से शनि वक्री होने जा रहे हैं. इसलिए माना जा रहा है कि इस दिन सभी 12 राशि वालों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. वैदिक ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता हैं. सभी राशियों में अपनी यात्रा पूरी करने में इन्हें लगभग 30 साल लगाते हैं. वहीं शनि की वक्री चाल कई राशियों पर अपना असर डालने वाली है. 17 जनवरी, 2023 से ही शनि अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 17 जून, को रात में 10:48 बजे से कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं. शनि के वक्री चाल से इन राशियों को लाभ होता दिख रहा है.

जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो और वे शारीरिक-मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है वे शनि अमावस्‍या के दिन शनि के बीज मंत्र ‘ऊँ शन्नो देवी रभिष्टय आपो भवन्तु पीतये, शं योरभिस्रवन्तु न: .. शं नम:..’ का जाप करें. इसके अलावा अमावस्‍या के दिन व्रत करने से भी उन्हें लाभ मिलेगा. व्रत का पारण कोई मीठी वस्‍तु खाकर करें. वहीं इस शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करें जैसे तिल, काली उड़द, काले जूतों का दान करना चाहिए.

वक्री शनि का राशियों पर असर

शनि की वक्री चाल कई राशियों पर अपना असर डालने वाली है. 17 जनवरी, 2023 से ही शनि अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 17 जून, को रात में 10:48 बजे से कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं. शनि के वक्री चाल से इन राशियों को लाभ होता दिख रहा है.

मेष, मिथुन को बड़ा लाभ

मेष राशि वालों के लिए शनि की यह चाल खास रहने वाली है. नौकरी में तरक्की और व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा. वहीं इस दौरान पारिवारिक सुख भी भरपूर मिलेगा. इस दौरान मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तो इनका भी पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. परिवार में एकता रहेगी. वहीं किसी लंबी बीमारी से राहत मिलेगी.

कन्या और धनु होंगे मालामाल

शनि के वक्री होने का लाभ कन्या राशि वालों को भी मिलता दिख रहा है. भाग्य जहां प्रबल रहेगा वहीं जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा. इस अवधि में किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा और अपने कार्यों को भी पूरा कर जाएंगे. कन्या राशि वालों की भूमि व वाहन खरीदने की इच्छा भी इस दौरान पूरी होगी. इसके अलावा जून में तुला राशि वालों के कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और धन लाभ होगा. वहीं बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न होगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे.

इसे भी पढ़ें: तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने के लिए सही होनी चाहिए घर में बनी सीढ़ियां, जानें सही दिशा और खास बातें

सिंह राशि वालों को बड़ा लाभ

आपको व्यापार में लाभ मिलेगा. नौकरी मे पदोन्नति के भी योग बन रहें है. अपना खुद के मकान या प्लॉट लेने के सपने को साकार कर सकते हैं. आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. हालांकि लोहे के सामान से सतर्क रहने की जरूरत है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

12 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

13 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

22 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

48 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

51 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

1 hour ago