पल्लवी पटेल के साथ ओवैसी.
Apna Dal Kamerawadi AIMIM Alliance Lok Sabha Election 2024: यूपी में अपना दल कमेरावादी और ओवैसी की पार्टी AIMIM ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन किया है. गठबंधन को लेकर शनिवार को ओवैसी और पल्लवी पटेल के बीच मुलाकात भी हुई. मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई है. इस दौरान पल्लवी के पति पंकज निरंजन भी मौजूद रहे.
ऐसे में अब यूपी में सपा के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है. पहले आरएलडी के जयंत चौधरी और अब पल्लवी पटेल भी सपा से अलग हो गई है. इससे पहले पल्लवी पटेल 2024 का लोकसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ना चाहती थीं. वह सपा से फूलपुर, मिर्जापुर और कौशांबी सीट मांग रही थीं. लेकिन अखिलेश ने मिर्जापुर सीट से प्रत्याशी उतारकर अपने इरादे जता दिए. इसके बाद अब पल्लवी ने ओवैसी से हाथ मिला लिया है.
बता दें कि पल्लवी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा को समर्थन देने से इंकार कर दिया था. पल्लवी ने अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने अपने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फाॅर्मूले को नजरअंदाज कर दिया. जानकारों की मानें तो इन तीनों सीटों पर अखिलेश के लिए नई मुश्किलें खड़ी हो सकती है. फूलपुर, मिर्जापुर और कौशांबी सीटों पर पल्लवी की अच्छी पकड़ मानी जाती है. हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी.
ये भी पढ़ेंः चिराग ने समस्तीपुर से सबसे कम उम्र की दलित कैंडिडेट को बनाया प्रत्याशी… जानें कौन हैं शांभवी चैधरी?
गौरतलब है कि पल्लवी की पार्टी अपना दल कमेरावादी ने विधानसभा चुनाव 2022 में एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था. हालांकि वे स्वयं सपा के टिकट पर कौंशाबी से चुनाव लड़ी थीं यहां उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्या को 7 हजार से अधिक वोटों से हराया था.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…