देश

‘कांग्रेस का काम भारत को कमजोर करना…’ पीएम मोदी बोले- कच्चाथीवू द्वीप पर आई रिपोर्ट आंखें खोलने वाली

Katchatheevu Island Controversy: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को सौंपने के फैसले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि तत्कालीन इंदिरा सरकार के इस फैसले से देश की अखंडता और हितों को गहरा आघात पहुंचा. पीएम मोदी ने यह प्रतिक्रिया आरटीआई खुलासे के बाद सामने आई रिपोर्ट के बाद दी है. रिपोर्ट की मानें तो 1974 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को सौंप दिया था.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कच्चाथीवू द्वीप पर आई रिपोर्ट आंखे खोल देने वाली और चौंकाने वाली है. कांग्रेस के इस कदम से देश के लोग नाराज हैं और कांग्रेस पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता . पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि नए तथ्यों से पता चलता है कि कैसे कांग्रेस ने बेरहमी से कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को सौंप दिया. इससे हर भारतीय नाराज है और लोगों के मन में यह बात अब घर कर गई है कि कभी भी कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते. भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का तरीका रहा है.

ये भी पढ़ेंः आज लाल कृष्ण आडवाणी को दिया जाएगा भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू घर जाकर करेंगी सम्मानित

गृह मंत्री शाह ने साधा निशाना

खुलासे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि कांग्रेस के लिए धीमी तालियां! उन्होंने स्वयं द्वीप को छोड़ दिया इसका उन्हें कोई पछतावा नहीं था. कभी कांग्रेस का कोई सांसद देश बांटने की बात करता है तो कोई भारतीय संस्कृति को बदनाम कर रहा है. इससे पता चलता है कि वे भारत की अखंडता के खिलाफ है.

जानें कहां स्थित है कच्चाथीवू द्वीप

बता दें कि कच्चाथीवू द्वीप वह स्थान है जहां तमिलनाडु के रामेश्वरम जिलो में रहने वाले मछुआरे मछलियां पकड़ने के लिए जाते हैं. क्योंकि भारतीय जलक्षेत्र में मछलियां खत्म हो गई हैं. मछुआरे द्वीप तक पहुंचने के लिए अंतराष्ट्रीय सीमा रेखा पार करते हैं इसके बाद श्रीलंकाई नेवी उन्हें हिरासत में ले लेती हैं. ये द्वीप हिंद महासागर में भारत के दक्षिण छोर पर स्थित है. यह रामेश्वरम और श्रीलंका के बीच स्थित है. 285 एकड़ में फैला यह द्वीप 17वीं सदी में मदुरई के राजा रामानंद के अधीन था.

ये भी पढ़ेंः यूपी में अखिलेश के लिए नई मुश्किलें, पल्लवी ने ओवैसी से मिलाया हाथ, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

25 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

51 minutes ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

1 hour ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

1 hour ago