खेल

Cricket के बाद सियासी पिच पर उतरे अंबाती रायडू, जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP में हुए शामिल

Former Indian Cricketer Ambati Rayudu Join YSRCP: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू ने क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहने के बाद राजनीति की दुनिया में कदम रखा है. आंध्र प्रदेश की युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) में रायडू शामिल हुए हैं. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अंबाती रायडू के पार्टी में शामिल होने के बाद स्वागत किया है.

गौरतलब है कि अंबाती रायडू ने पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, उसके बाद उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया. अब वह क्रिकेट को पूरी तरह से छोड़ने के बाद राजनीति की दुनिया में एंट्री मार ली है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक लगाकर पंत के क्लब में शामिल हुए केएल राहुल, साउथ अफ्रीका ने एक से ज्याद शतक ठोकने वाले बने तीसरे भारतीय बल्लेबाज

जून में की थी सीएम रेड्डी से मुलाकात

अंबाती रायडू इसी साल जून महीने में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की थी, इसके बाद से ही उनके वाईएसआरसीपी ज्वाइन करने के कयास लगाए जा रहे थे. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की भी चाहत थी कि अंबाती रायडू अगला लोकसभा चुनाव लड़ें. हालांकि, अभी तक यह तो फाइनल नहीं हो पाया है कि वह किस लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

बता दें कि वाईएसआरसीपी पार्टी का गठन साल 2011 में हुआ था. उसी समय से इस पार्टी ने आंध्र प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. राज्य स्तर पर यह पार्टी काफी मजबूत लोकल पार्टी मानी जाती है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, साउथ अफ्रीका ने 11 रन की बनाई बढ़त

अंबाती रायडू का क्रिकेट करियर

भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 55 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 1694 रन दर्ज है. वनडे में रायडू के नाम 3 शतक और दस अर्धशतक दर्ज है. वहीं रायडू ने 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने मात्र 42 रन बनाए हैं. हालांकि, उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला. अंबाती रायडू का आईपीएल करियर काफी लंबा रहा है. उन्होंने आईपीएल में 203 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 4348 रन बनाए हैं. रायडू के नाम आईपीएल में एक शतक भी दर्ज है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

4 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago