देश

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया लिस्ट, यहां देखें किसको कहां से मिली टिकट

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दिया है. गुरुवार (14 मार्च) को जारी किए उम्मीदवारों की सूची में 8 लोगों के नाम शामिल हैं. पंजाब के अमृतसर लोक सभा सीट से कुलदीप सिंह धालीवाल को टिकट दिया गया है. खदूर साहिब से ललजीत सिंह भुल्लर को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से उम्मीदवार बनाया गया है.

मंत्री गुरमीत सिंह को टिकट

फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह (GP) को चुनावी मैदान में उतारा गया है. जबकि, फरीदकोट से करमजीत अनमोल को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, भटिंडा से गुरमीत सिंह खुदियान को उम्मीदवार बनाया गया है. गुरमीत सिंह मीत हेयर को संगरुर से टिकट दिया गया है. इसके अलावा पाटियाला से डॉ. बलबीर सिंह को टिकट दिया गया है. उम्मीदवारों की इस लिस्ट में पांच मंत्रियों के नाम शामिल हैं.

आप का नहीं है कांग्रेस से गठबंधन

जानकारी रहे कि इस साल लोक सभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं है. इस बार आम आदमी पार्टी सभी तेरह (13) लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र चुनाव लड़ रही है. हालांकि, आप और कांग्रेस का दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा और गुजरात में गठबंधन है. इन पांच राज्यों में आप-कांग्रेस का गठबंधन है. इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और सिरोमणि अकाली दल के साथ है.

वहीं दूसरी ओर, सूत्रों के हवाले से खबर है कि पंजाब में बीजेपी और अकाली दल गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही है. माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच बात बन सकती है.

लोक सभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी जोर-शोर से तैयारी में लगी है. आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर बीते 11 मार्च को कैंपेन लॉन्च था. जिसमें पंजाब को लेकर नारा है- ”संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान”. इस बीच भगवंत मान ने दावा किया कि उनकी पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटों पर जीतेगी.

यह भी पढ़ें: चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर चयन समिति की बैठक आज, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता, सर्च कमिटी ने भेजी नामों की लिस्ट

यह भी पढ़ें: CAA Rule: सीएए पर केजरीवाल के बयान से भड़के हिंदू शरणार्थी, सीएम आवास का घेराव कर किया प्रदर्शन

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

3 hours ago