देश

Lok Sabha Election 2024: आप-कांग्रेस का 4 राज्यों में गठबंधन का ऐलान, पंजाब में आमने-सामने होंगी दोनों पार्टियां

Lok Sabha Election 2024 AAP Congress Alliance: आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस 4 राज्यों में साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल आप और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे के फाॅर्मूले पर सहमति बन गई है. दोनों दल गोवा, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और चंड़ीगढ़ में मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

जानकारी के अनुसार गोवा की दो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. कुछ दिनों पहले आप ने गोवा दक्षिण पर उम्मीदवार घोषित कर दिया था. अब गठबंधन के तहत आप यहां अपना उम्मीदवार वापस लेगी. आप ने वेंजी वेइगास को अपना उम्मीदवार बनाया था. कांग्रेस महासचिव ने साझा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गोवा को लेकर यह तय हुआ यहां कि दोनों सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी.

गुजरात में 24 सीटों पर कांग्रेस उतारेगी उम्मीदवार

गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं. गठबंधन के अनुसार आप पार्टी गुजरात की भरूच और भावनगर सीट से चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने कुछ दिन पहले दोनों ही सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. गठबंधन में भी आप को यही दोनों सीटें मिली हैं. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भरूच और भावनगर सीट से आप पार्टी चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ेंः यूपी के कासगंज में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गिरी तालाब में, 15 लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

दिल्ली की 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

पंजाब में चंडीगढ़ यूटी सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी. जानकारी के अनुसार पहले आप पार्टी इस सीट पर दावा ठोक रही थी. अब गठबंधन के बाद आप ने यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है. वहीं राजधानी दिल्ली में आप पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली सीट शामिल हैं. वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जानकारी के अनुसार कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व और उत्तर पश्चिम सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. बता दें कि बीजेपी की 7 सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है.

पंजाब पर नहीं बनी सहमति

वहीं पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आप और कांग्रेस आमने-सामने चुनाव लड़ेगी. दोनों दलों के बीच यहां सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई. हालांकि पहले आम आदमी पार्टी कांग्रेस को 5 सीटें देने के लिए राजी थी. मगर कांग्रेस अधिक सीटें चाहती थी इसलिए इस राज्य में दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई.

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव को लेकर 4 राज्यों में आप-कांग्रेस में बनी सहमति! सीट बंटवारे को लेकर यह फाॅर्मूला आया सामने

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

10 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

18 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

24 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

55 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

1 hour ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago