आस्था

मनचाहा जीवनसाथी के लिए है दुर्लभ संयोग, महाशिवरात्रि पर कर लें कोई 1 उपाय; पूरी होगी कामना

Maha Shivaratri 2024 Upay: महा शिवरात्रि इस साल 8 मार्च को पड़ने वाली है. इस दिन देवाधिदेव महादेव की पूजा करने से तमाम मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शास्त्रों में शिवजी को सबसे जल्द प्रसन्न होने वाला देवता कहा गया है. कहते हैं कि शिवजी का नाम इसी कारण भोलेनाथ पड़ा. महा शिवरात्रि के दिन खास उपाय करने से मनचाहा जीवनसाथी की कामना पूरी होती है. महा शिवरात्रि पर किन उपायों को करने से मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्त होने की मान्यता है? जानिए.

मनचाहा जीवनसाथी के लिए उपाय

महा शिवरात्रि (Maha Shivaratri) के दिन अगर विवाह योग्य कन्याएं विधि-विधान से व्रत रखती हैं तो उन्हें शिवजी की कृपा जरूर प्राप्त होती है. जिसके परिणामस्वरूप जल्द ही योग्य वर प्राप्ति की कामना पूरी होती है.

कई बार कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होने की वजह से भी विवाह में देरी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में महा शिवरात्रि के दिन कम से कम 6 रत्ती का पीला पुखराज (शुद्ध) सोने की अंगूठी में बनवाकर तर्जनी (अंगूठे के बाद वाली) में विधिवत धारण करने से शादी में आ रही समस्या दूर हो जाती है.

मन वांछित वर (जीवनसाथी) के लिए कुंवारी कन्या को महा शिवरात्रि का व्रत रखना चाहिए. साथ ही शाम के समय भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन किसी जरूरतमंद महिला को पीले रंग की साड़ी भेंट करना चाहिए. महा शिवरात्रि के दिन किए गए इस उपाय से भी शीघ्र विवाह का योग बनता है.

महाशिवरात्रि के दिन कुंवरी कन्याओं को शिवजी की पूजा के दौरान ‘ओम् नमः शिवाय’ का जितना संभव हो सके, जाप करना चाहिए. ऐसा करने पर भगवान शिव की कृपा से विवाह में आ रही देरी खत्म हो जाती है. साथ ही जल्द ही शादी पक्की हो जाती है.

महा शिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

महा शिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा चारों प्रहरों में की जा सकती है. पहले प्रहर की पूजा के लिए 9 मार्च को शाम 6.21 बजे से 9.22 बजे तक है. दूसरे प्रहर की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 9 मार्च की रात 9.22 बजे से 12.24 मिनट तक है. वहीं तीसरे प्रहर की पूजा रात 12.24 बजे से 3.26 बजे सुबह तक की जा सकती है. जबकि चौथ प्रहर की पूजा के लिए शुभ समय सुबह 3.26 बजे से 6.27 बजे तक है.

यह भी पढ़ें: शुरू होने वाले हैं इन 5 राशियों के अच्छे दिन, 2024 के अंत तक काटेंगे चांदी; रहेगी गुरु ग्रह की कृपा

यह भी पढ़ें: शनि देव 10 महीनों तक इन राशियों पर रहने वाले हैं मेहरबान, जॉब-बिजनेस में होगी खूब तरक्की

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

9 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

30 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

32 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

35 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago