देश

बिहार में इस बार पत्नियों के सहारे मैदान में उतरे बाहुबली… जानें किन सीटों पर पेश कर रहीं चुनौती

Lok Sabha Election 2024 Bihar: देश में आमचुनावों की घोषणा हो चुकी है. सभी दल उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटे हैं. इस बीच कई नेता ऐसे भी है जो स्वयं तो चुनाव नहीं लड़ सकते लेकिन कुर्सी की इच्छा इतनी है कि अब पत्नियों के सहारे लोकसभा तक पहुंचने की जुगत में हैं. आइये जानते हैं चार बाहुबली नेताओं की पत्नियों के बारे में जो इस बार क्षेत्रीय पार्टियों के दम पर चुनाव मैदान में हैं.

लवली आनंद

लवली आनंद पूर्व सांसद और नेता आनंद मोहन की पत्नी हैं. लवली को जेडीयू ने बिहार की शिवहर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है. बता दें कि आनंद मोहन स्वयं 1996 और 1998 में 2 बार शिवहर सीट से सांसद चुने जा चुके हैं. आनंद मोहन पिछले साल जेल से बरी हुए थे. इसके लिए नीतीश सरकार ने जेल नियमावली में बदलाव किए थे. आनंद मोहन पर 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या का आरोप था. इसके लिए वे 16 साल तक जेल में रहे. नए नियमों के अनुसार सजा होने के बाद कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता ऐसे में उन्होंने अपनी जगह पत्नी को शिवहर सीट से टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा है. इससे पहले 2019 में लवली आनंद राजद के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है.

बीमा भारती

बीमा भारती दर्जनों हत्या और अपहरण के आरोपी अवधेश मंडल की पत्नी हैं. आरजेडी ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा हैं. अवधेश के खिलाफ हत्या और अपहरण के अनेक मामले दर्ज हैं. उनकी छवि बाहुबली और अपराधी की है. अवधेश की पत्नी बीमा 5 बार विधायक रह चुकी हैं पिछले दिनों उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था.

विजयलक्ष्मी देवी

विजयलक्ष्मी देवी बाहुबली नेता रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इस बार उनको सिवान लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. कुशवाहा का ताल्लुक सीपीआई माले से रहा है. कुशवाहा शिवजी दुबे हत्याकांड का मुख्य आरोपी है जेल भी जा चुका है. ऐसे में वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ पाया इसलिए उसने पत्नी विजयलक्ष्मी को जेडीयू से टिकट दिलवा दिया. सिवान में छठे चरण में मतदान होना है.

ये भी पढ़ेंः मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच, एसीजेएम को किया गया नामित

अनीता कुमारी

अनीता कुमारी बाहुबली नेता अशोक महतो की पत्नी हैं. लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने उनको मुंगेर से प्रत्याशी बनाया हैं. 2023 में अशोक महतो 17 साल जेल में गुजारने के बाद रिहा हुआ था. सजा काटने के कारण अशोक महतो स्वयं चुनाव नहीं लड़ सकता इसलिए उसने पत्नी अनीता कुमारी को मैदान में उतारा है. यहां उनका मुकाबला जेडीयू के अध्यक्ष लल्लन सिंह से होना हैं. यहां चौथे चरण में मतदान होगा.

ये भी पढ़ेंः पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या में सात आरोपी दोषी करार, 6 को उम्र कैद तो एक को चार साल की सजा, माफिया अतीक भी था आरोपी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

12 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago