मनोरंजन

पंजाब के गायक Amar Singh Chamkila की जिंदगी पर आधारित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

Amar Singh Chamkila Trailer: ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर गुरुवार (28 मार्च) को रिलीज कर दिया गया. दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह संगीतमय फिल्म पंजाब के रॉकस्टार कहे जाने वाले अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत कौर की जिंदगी पर आधारित है.

ट्रेलर में क्या है

इस बायोपिक फिल्म का 2 मिनट 37 सेकंड का ये ट्रेलर भी काफी संगीतमय है. ट्रेलर में नजर आता है कि पंजाब के एक गांव में रहने वाला युवक (दिलजीत दोसांझ) गुजारे के लिए मोजे बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है, ​लेकिन उसका दिल गीत और संगीत के लिए धड़कता है. एक सीन में वह कुएं में झांककर बोलता भी है, ‘मैं कारखाने में जुराबे बनाता हूं, जबकि दिन-रात मेरे दिमाग में संगीत चल रहा होता है.’ इस पर एक व्यक्ति पूछता है, ‘ओए, तू है कौन?’ तो युवक कहता है, ‘आज कुछ नहीं हूं जी’. तब व्यक्ति फिर सवाल करता है कि ‘और कल हो जाएगा?’ इस पर युवक तपाक से बोलता है, ‘हां’.

वह गांव में गाने का मौका ढूंढता रहता है और बहुत आत्मविश्वास से कहता भी है ​वह ये काम आसानी से कर ले जाएगा. फिर एक लाइव परफॉमेंस में उसे गाने का मौका मिलता है. यहां एनाउंसर युवक को मंच पर बुलाने के दौरान उसके नाम का गलत उच्चारण कर देता है. एनाउंसर ‘संगीला’ की जगह अमर सिंह ‘चमकीला’ नाम बोल देता है. इस पर वह आपत्ति जताता है तो आयोजक कहता है, ‘तू जा न यार, कल को कौन तेरा नाम याद रखने वाला है.’

हालांकि, आगे चलकर उनका गीत-संगीत पूरे गांव में चर्चा का कारण बनता है. इस दौरान युवक को सिंगिंग पार्टनर के रूप में अमरजोत कौर (परिणीति चोपड़ा) मिलती हैं. ट्रेलर में महिलाएं उनके गानों को लेकर आपत्ति जताती नजर आती हैं. उन्हें उनके गानों को लेकर कुछ लोग धमकी भी देते हैं.

कब होगी रिलीज

फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली हैं, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने दिया है. निर्देशक अली के अनुसार, दिलजीत और परिणीति ने फिल्म में अमर सिंह चमकीला की मूल रचनाओं को गाया है. फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.

कौन है चमकीला

पंजाब का पहला रॉकस्टार कहे जाने वाले अमर सिंह चमकीला 80 के दशक में गरीबी के साये से उभरकर पंजाबी संगीत की दुनिया में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचते हैं. वह पंजाब के ‘सबसे ज्यादा रिकॉर्ड सेलिंग आर्टिस्ट’ भी थे. चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत बातचीत के अंदाज में गानों को गाते थे. उनके गानों में भद्दे और अश्लील शब्द भी होते थे. इसके बावजूद दोनों की गायकी को काफी पसंद किया जाता था. उनके लाइव परफॉरमेंस के दौरान काफी भीड़ जुटती थी.

हालांकि इस कारण से वह तमाम लोगों के निशाने पर भी थे. ऐसा कहा जाता है कि उनके गीतों के कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी थी. साल 1988 में 27 साल की उम्र में चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत कौर की अज्ञात हमलावारों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. उनकी मौत का मामला आज भी अनसुलझा है.

Prakhar Rai

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

4 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

5 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

6 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

6 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

6 hours ago