देश

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में 155 सीटों पर हुई चर्चा, 1-2 दिन में आ सकती है पहली लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक कल 29 फरवरी को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर हुई. बैठक में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे. इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी इस मीटिंग में शामिल हुए.

करीब 4 घंटे चली बैठक में एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और यूपी के सीएम शामिल हुए. मीटिंग में 17 राज्यों की 155 सीटों पर मंथन हुआ. इसके अलावा 2019 और 2014 की हारी हुई सीटों पर भी चर्चा हुई. जानकारी के अनुसार पार्टी अगले 1-2 दिनों में सीटों का ऐलान कर सकती है. लिस्ट में कई चैंकाने वाले नाम भी सामने आ सकते हैं.

असम में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

इस बीच असम में भाजपा और सहयोगी दलों के बीच समझौता हो गया है. पार्टी असम की 14 में से 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि असम गण परिषद बारपेटा और धुबरी, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल कोकराझार सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी

इससे पहले 28 फरवरी को पार्टी मुख्यालय में कोर ग्रुप की मीटिंग हुई. इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई. बैठक में संभावित नामों के पैनल पर चर्चा हुई.

इन राज्यों की सीटों पर हुई चर्चा

कोर कमेटी की बैठक में यूपी, गुजरात, त्रिपुरा, राजस्थान, एमपी और उत्तराखंड के नामों पर काफी देर तक मंथन चला. पार्टी इस बार धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद यादव, मनसुख मांडविया, राजीव चंद्रशेखर, पुरूषोत्तम रूपाला जैसे मंत्रियों को राज्यसभा की बजाय लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है. इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर को पार्टी दक्षिण में कर्नाटक से उम्मीदवार बना सकती है. सूत्रों की मानें तो पार्टी भूपेंद्र यादव को हरियाणा के महेंद्रगढ़ सीट से, धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा से, मनसुख मंडाविया और पुरूषोत्तम रूपाला को गुजरात से चुनाव मैदान में उतार सकती है.

दिल्ली के मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है पार्टी

वहीं दिल्ली भाजपा ने दिल्ली की सात सीटों के लिए 25-30 प्रत्याशियों की सूची सौंपी है. सूत्रों की मानें तो इस लिस्ट में मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बांसुरी स्वराज के नाम शामिल हैं. जानकारी के अनुसार पार्टी मौजूदा 3-4 सांसदों के टिकट काट सकती हैं.

 

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago