देश

हिमाचल में सियासी संकट बरकरार, कैबिनेट मीटिंग में बीच में छोड़कर गए मंत्री विक्रमादित्य

Himachal Pradesh Political Crisis: हिमाचल का सियासी संकट अभी भी बरकरार है. राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग के चलते 29 फरवरी को स्पीकर ने कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था. इसके बाद सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में मंत्री विक्रमादित्य मीटिंग बीच में छोड़कर बागी विधायकों से मिलने चले गए. जानकारी के अनुसार वे मीटिंग से निकलकर सीधे चंडीगढ़ पहुंचे और बागी विधायकों से मिले. हालांकि केंद्र की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा यह दावा कर रहे हैं कि अब सब कुछ ठीक है.

दरअसल हिमाचल में आए इस सियासी संकट की शुरुआत मंगलवार को हुई थी. जब एक सीट के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्राॅस वोटिंग कर बगावत कर दी थी. कांग्रेस की यह हार देश में सुर्खियों की वजह बन गई. क्योंकि यहां कग्रेस में बहुमत में होने के बावजूद चुनाव हार गई. जबकि भाजपा के पास यहां केवल 25 विधायक ही थे.

ये भी पढ़ेंः भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में 155 सीटों पर हुई चर्चा, 1-2 दिन में आ सकती है पहली लिस्ट

6 सदस्यों की समन्वय समिति करेगी डैमेज कंट्रोल

हालांकि इस बीच कांग्रेस के पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और सुक्खू सीएम हैं. सभी विधायक 5 साल तक कांग्रेस की सरकार चाहते हैं. यहां कोई ऑपरेशन लोटस नहीं है. सभी विधायक ने मतभेद सुलझा लिए है. इस बीच हम सभी मिलकर 6 सदस्यों की एक कोऑर्डिनेशन कमेटी बना रहे हैं ताकि सरकार पूरे 5 साल तक चल सके. यह समन्वय समिति पार्टी और सरकार को बचाने के लिए मिलकर काम करेगी. इसके अलावा सरकार और पार्टी के बीच समन्वय बनाकर काम करेगी.

ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 7 मंजिला इमारत में आग, 44 की मौत, 22 से अधिक घायल

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago