आग बुझाते दमकलकर्मी.
Bangladesh Building Fire: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार रात 29 फरवरी को एक सात मंजिला इमारत में आग लग गई. जानकारी के अनुसार इसमें 44 लोगों की मौत हो गई. 22 लोग बुरी तरह घायल हो गए. इस दौरान फायर बिग्रेड की 13 गाड़िया आग बुझाने में जुटी रही.
फायर कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार आग ग्रीन कोजी काॅटेज नाम इमारत में लगी थी. बिल्डिंग से 75 लोगों को बाहर निकाला गया इनमें से 42 लोग बेहोश थे. सभी घायलों को ढाका मेडिकल काॅलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया.
बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सामंतलाल सेन ने कहा कि रात में सबसे पहले 9 बजकर 50 मिनट पर पहली मंजिल पर बने रेस्तरां में आग लगी और उसके बाद तेजी से मंजिलों तक फैल गई. हालांकि रात 12ः30 आग पर काबू पा लिया गया था.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिल्डिंग में फंसे लोगों का ब्रीदिंग सिस्टम पूरी तरह डैमेज हो चुका है. कुल मिलाकर फिलहाल 22 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं जो लोग जीवित हैं उनका ब्रीदिंग सिस्टम पूरी तरह खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि अभी मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है. वहीं शव बुरी तरह जल चुके हैं.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…