देश

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पीएम मोदी-शाह समेत 120 उम्मीदवारों पर लग सकती हैं मुहर

Lok Sabha Election 2024 BJP Central Election Committee Meeting Today: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार 29 फरवरी को होगी. बैठक में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ समेत चुनाव कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे. सूत्रों की मानें तो बैठक में पार्टी की ओर से 100 से 120 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं. इसके अलावा पार्टी 2019 और 2014 की हारी हुई सीटों पर भी मंथन कर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर सकती है. ताकि यहां पार्टी के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा इस बार 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दे सकती है. इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूरा रोडमैप भी तय कर लिया है. इससे पहले बुधवार 28 फरवरी को पार्टी मुख्यालय पर कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में 23 राज्यों की सीटों पर संभावित प्रत्याशियों की सूची रखी गई थी. बता दें कि 2019 में भाजपा ने 53 महिलाओं प्रत्याशी बनाया था.

ये भी पढ़ेंः MP के डिडोंरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 की मौत, सीएम ने 4-4 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान

इन राज्यों की सीटों पर हुई चर्चा

कोर कमेटी की बैठक में यूपी, गुजरात, त्रिपुरा, राजस्थान, एमपी और उत्तराखंड के नामों पर काफी देर तक मंथन चला. पार्टी इस बार धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद यादव, मनसुख मांडविया, राजीव चंद्रशेखर, पुरूषोत्तम रूपाला जैसे मंत्रियों को राज्यसभा की बजाय लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है. इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर को पार्टी दक्षिण में कर्नाटक से उम्मीदवार बना सकती है. सूत्रों की मानें तो पार्टी भूपेंद्र यादव को हरियाणा के महेंद्रगढ़ सीट से, धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा से, मनसुख मंडाविया और पुरूषोत्तम रूपाला को गुजरात से चुनाव मैदान में उतार सकती है.

दिल्ली के मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है पार्टी

वहीं दिल्ली भाजपा ने दिल्ली की सात सीटों के लिए 25-30 प्रत्याशियों की सूची सौंपी है. सूत्रों की मानें तो इस लिस्ट में मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बांसुरी स्वराज के नाम शामिल हैं. जानकारी के अनुसार पार्टी मौजूदा 3-4 सांसदों के टिकट काट सकती हैं.

ये भी पढ़ेंः संदेशखाली हिंसा का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, HC की फटकार के बाद पुलिस ने सरबेरिया से पकड़ा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago