देश

41 मजदूरों को टनल से बाहर निकालने वाले रैट मानइर के घर चला बुलडोजर, उपराज्यपाल बोले- मुआवजे के साथ देंगे नया घर

DDA hits house of Rat Miner vakeel hasan: उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल में दिवाली के दिन फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने वाले रैट माननर के घर पर डीडीए ने बुलडोजर चलवा दिया. मजदूरों को बाहर निकालने में 12 रैट होल माइनर की अहम भूमिका थी. उनका नेतृत्व कर रहे वकील हसन के मकान को डीडीए ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है. पूरे परिवार में सर्द हवा में अलाव जलाकर रात बिताई.

डीडीए ने उनके मकान को अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया है. रैट माइनर का परिवार डीडीए की इस कार्रवाई से नाराज है और आयोग के खिलाफ धरने पर बैठ गया है. उनके परिवार ने कहा कि जब तक डीडीए ने उनका मकान बनाकर वापस नहीं देता है वे अब यहां से कहीं नहीं जाएंगे.

रैट माइनर वकील हसन का घर गिराए जाने पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि मुझे इसके बारे में बताया गया है हम निश्चित रूप से मुआवजा देंगे और उन्हें घर भी मुहैया कराया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पीएम मोदी-शाह समेत 120 उम्मीदवारों पर लग सकती हैं मुहर

2013 में पत्नी के गहने बेचकर खरीदा था

वकील हसन ने बताया कि उन्होंने पत्नी के गहने बेचकर और गांव का प्लाॅट बेचकर दिल्ली में मकान बनवाया था. उन्होंने बताया कि वे मुजफ्फरनगर के मूल निवासी है. और 2013 में दिल्ली के खजूरी खास में अस्सी गज का प्लाॅट 38 लाख रुपए में खरीदा था. आज मकान खरीदने के 11 साल बाद उनका पूरा परिवार सड़क पर है. डीडीए ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर उसे ध्वस्त कर दिया है.

ये भी पढ़ेंः संदेशखाली हिंसा का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, HC की फटकार के बाद पुलिस ने सरबेरिया से पकड़ा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago