खेल

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को मिला पूर्व कोच का साथ, बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर दिग्गज ने दिया बयान

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को अपने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है. इससे दोनों खिलाड़ियों को तगड़ा झटका लगा है. कई दिन पहले ही यह रिपोर्ट सामने आई थी कि दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई अपने केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं देने वाला है. बीसीसीआई के इस फैसले से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के करियर पर भी खतरा मंडराने लगा है. बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिलने पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान सामने आया है. आइए आपको बताते हैं कि पूर्व दिग्गज ने क्या कहा है.

आपकी पिछली उपलब्धियां बहुत कुछ कहती है- रवि शास्त्री

बीसीसीआई ने बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया. जिसमें ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया. जिसके बाद से दोनों खिलाड़ियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है. दोनों बल्लेबाजों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. कोई बीसीसीआई के इस फैसले को सही बता रहे हैं तो कोई इसे गलत ठहरा रहे हैं. इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने पर एक्स पर पोस्ट किया है. शास्त्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि क्रिकेट के खेल में, वापसी भावना को परिभाषित करती है. चुनौतियों का सामना करें और मजबूत होकर वापस आएं. आपकी पिछली उपलब्धियाँ बहुत कुछ कहती हैं, और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप एक बार फिर जीत हासिल करेंगे.

काफी समय से दी जा रही थी चेतावनी

बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को लंबे समय से चेतावनी दी जा रही थी कि अगर उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने सबसे पहले ईशान किशन को लेकर यह बात कही थी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से श्रेसय अय्यर के बाहर होने के बाद उन्हें भी घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कहा गया था. लेकिन वह रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल नहीं खेले. बीसीसीआई का गुस्सा अय्यर पर भी फूट गया.

ये भी पढ़ें- BCCI ने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, ईशान किशन-श्रेयस अय्यर समेत 7 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

8 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

9 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

22 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

33 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

43 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

58 minutes ago