देश

‘पाक नेता कर रहे कांग्रेस के ‘शहजादे’ को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की दुआ’, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के सर्जिकल और हवाई हमलों ने पाकिस्तान को इतना हिला दिया है कि पड़ोसी देश के नेता अब दुआ कर रहे हैं कि कांग्रेस का ‘शहजादा’ भारत का प्रधानमंत्री बने. मोदी ने पलामू में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि पड़ोसी देश भले ही उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता हो लेकिन भारत मजबूत प्रधानमंत्री वाला मजबूत देश चाहता है.

सर्जिकल और एयर स्ट्राइक ने हिलाकर रख दिया

उन्होंने कहा, “मां भारती का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नए भारत के ‘सर्जिकल और एयर स्ट्राइक’ ने उस पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था जिसे कांग्रेस शासन के दौरान भारत पर आतंकी हमलों का समर्थन करने के लिए जाना जाता था.” मोदी ने कहा, ”नया भारत जानता है कि दुश्मन के इलाके में कैसे घुसना है और हमला करना है… सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से हिल चुके पाकिस्तान के नेता दुआ कर रहे हैं कि कांग्रेस का शहजादा देश का प्रधानमंत्री बने.”

जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया

उन्होंने मतदाताओं से एक वोट के महत्व को पहचानने का आग्रह किया, “जिसने 500 वर्षों तक पीढ़ियों के संघर्ष के बाद राम मंदिर के निर्माण में योगदान दिया, साथ ही जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किया.” मोदी ने यह भी कहा कि वह मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदलने के कांग्रेस के किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा, “पिछले 25 साल में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है. मेरे पास न तो घर है और न ही साइकिल. लेकिन, भ्रष्ट झामुमो और कांग्रेस नेताओं ने अपने बच्चों के लिए अकूत संपत्ति बना ली है.”

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

10 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago