देश

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में चाचा, तो झारखंड में भाभी का पाॅलिटिकल ब्रेकअप, समझें इसके सियासी मायने

Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इससे पहले बिहार और झारखंड का राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है. बिहार में पशुपति पारस ने एनडीए से नाता तोड़ अलग राह पकड़ ली. वहीं झारखंड में भी सीता सोरेन जेएमएम की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया. चुनाव से पहले झारखंड और बिहार में अच्छा खासा राजनीतिक वर्चस्व रखने वाली पार्टियों में फूट से उनके वोट बैंक को तगड़ा झटका लग सकता है.

जानकारी के अनुसार सीता सोरेन की नाराजगी के कारण जनवरी में हेमंत सोरेन पत्नी को सीएम नहीं बना पाए. इसलिए उन्हें परिवार के बाहर चंपई सोरेन को सीएम बनाना पड़ा. सीता सोरेन ने जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन को लिखे इस्तीफे में कहा कि उनके पति दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे. उनके निधन के बाद से उनके परिवार को लगातार उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है. पार्टी और परिवार के सदस्यों की ओर से अलग-थलग कर दिया गया है.

गलत हाथों में चली गई पार्टी

सीता सोरेन ने आगे कहा कि उम्मीद थी कि समय के साथ स्थितियां सुधर जाएगी. परंतु ऐसा नहीं हुआ. जेएमएम को उनके दिवंगत पति ने त्याग और समर्पण के बल पर मजबूती प्रदान करने का काम किया. उन्होंने पार्टी के गलत हाथों में जाने को लेकर कहा कि अब पार्टी ऐसे हाथों में चली गई है जिनके दृष्टिकोण और उद्देश्य मूल्यों से मेल नहीं खाते हैं. जामा से तीन बार की विधायक सीता सोरेन ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन ने सभी को एकजुट रखने का प्रयास किया लेकिन अफसोस है कि उनके सारे प्रयास फेल हुए.

पशुपति उठा सकते हैं ये कदम

जानकारी के अनुसार भाजपा सीता को लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है. हालांकि पार्टी ने 14 में से 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. लेकिन किसी एक सीट पर पार्टी सीता को मैदान में उतार सकती है. वहीं बिहार में पशुपति पारस आज एनडीए से नाता तोड़ लिया. हालांकि वे आगे क्या करेंगे इसको लेकर अभी भी सस्पेंस है. जानकारों की मानें तो वे महागठबंधन में भी शामिल हो सकते हैं. या फिर वे अपनी अलग राह पकड़ सकते हैं. ठीक वैसे ही जैसे उनके भतीजे चिराग ने 2020 के विधानसभा चुनाव में पकड़ी थी.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

2 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

20 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

21 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

32 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

48 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

59 minutes ago