पीएम मोदी ने नारी शक्ति का किया सम्मान
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी लगातार बीजेपी के समर्थन में चुनावी रैलियां कर रहे हैं. पीएम मोदी अभी मिशन साउथ इंडिया पर हैं. जहां पर ताबड़तोड़ रोड-शो और जनसभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने तमिलनाडु के सेलम में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान मंच पर एक अलग ही नजारा दिखाई दिया. पीएम मोदी ने मंच पर 11 नारी शक्तियों सम्मान किया.
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीते सप्ताह में मुझे अनेक बार तमिलनाडु आने का मौका मिला है, लेकिन इस बार आपके दर्शन करने का सौभाग्य मिला है. तमिलनाडु में बीजेपी को मिल रहा ये जनसमर्थन पूरा देश देख रहा है. पूरा देश इसकी चर्चा कर रहा है. बीजेपी, मोदी और एनडीए को जो जनसर्मथन मिल रहा है, ये जो आशीर्वाद मिल रहे हैं उसने डीएमके सरकार की नींद उड़ा दी है.
पीएम मोदी ने इस दौरान एक खुद से जुड़ा एक किस्सा भी बताया. उन्होंने बताया कि “40-45 साल पहले जब मैं कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर था, तो सेलम का एक नौजवान रत्तावेल मेरे साथ मेरे ग्रुप में थे. तब रत्तावेल मुझे तमिल सिखाने की कोशिश करते थे. उन्हीं के जरिए सेलम के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलता था. तभी से मेरे मन में सेलम के प्रतिएक अलग आकर्षण था.
यह भी पढ़ें- अमित शाह से MNS प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मुलाकात, बढ़ी सियासी हलचल
बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर शक्ति को लेकर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि हम जिससे लड़ रहे हैं, दरअसल, वो बीजेपी नहीं है, बल्कि हिंदुओं में कही जाने वाली एक शक्ति से. इस शक्ति से हमें लड़ना होगा. राहुल गांधी के इसी बयान के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया था. उन्होंने इसे नारी शक्ति के अपमान से जोड़ते हुए कहा था कि 4 जून को पता चलेगा कि शक्ति का कौन विनाश करने वाला है और किसे इस शक्ति का आशीर्वाद मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…