नवजोत सिंह सिद्धू (फोटो- X)
IPL 2024 Navjot Singh Sidhu: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने में अब चंद दिन बचे हैं. 22 मार्च को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मैच खेला जाएगा. 17वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की भी आईपीएल 2024 में एंट्री होने वाली है. नवजोत सिंह सिद्धू इंडियन प्रीमियर के इस सीजन में एक नई भूमिका में दिखेंगे.
आईपीएल 2024 के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने कमेंट्री करने के लिए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू को साइन किया है. बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2014 में उन्होंने कमेंट्री छोड़कर राजनीति में एंट्री मारी थी. इस समय वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा हैं. अब वह आईपीएल के 17वें सीजन में कमेंट्री करते हुए देखेंगे.
Navjot Singh Sidhu will be doing commentary for Star Sports in IPL 2024.
– The good old Sony days are back…!!!
pic.twitter.com/t1qPS5fVQy — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 19, 2024
राजनीति में एंट्री मारने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कमेंट्री छोड़ दी थी लेकिन फैंस को उम्मीद थी कि वह भविष्य में कभी न कभी फिर से कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे. जो अब होने वाला है. नवजोत सिंह सिद्धू इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए कमेंट्री करने वाली टीम में शामिल हो गए हैं. जिसमें हर्षा भोगले, निक नाइट, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, मैथ्यू हेडन, जैक्स कैलिस, केविन पीटरसन समेत कई दिग्गज शामिल हैं.
बता दें नवजोत सिंह सिद्धू भारत के लिए 51 टेस्ट और 136 वनडे मैच खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 3202 रन और वनडे में 4413 रन दर्ज है. टेस्ट में उन्होंने 9 शतक और वनडे में 6 शतक लगाए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह कमेंट्री की दुनिया में अपनी पहचान बनाई.
ये भी पढ़ें- AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को दिया बड़ा झटका, T20 सीरीज किया रद्द
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…