देश

Lok Sabha Election 2024: नहीं मान रहे चाचा शिवपाल, अखिलेश यादव की सीट को लेकर फंस गया पेंच

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. चुनाव की घोषणा होने में अब काफी कम समय बचा है. ऐसे में विपक्षी दल इंडिया गठबंधन के तहत सीट बंटवारे की कोशिश में है. इसके पहले समाजवादी पार्टी भी सीटों को तय करने पर काम कर रही है. पहले चर्चा थी कि अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन चाचा भतीजे से अपने पारंपरिक सीट के लिए अड़ गए हैं. खबरें हैं कि शिवपाल जसवंतनगर सीट से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं. इसके चलते अखिलेश को एक बार फिर से आजमगढ़ से ही चुनाव लड़ना पड़ सकता है.

बता दें कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव अलग-अलग सीटों पर प्रत्याशियों का मंथन कर रहे हैं. पिछले दिनों अखिलेश यादव के कन्नौज, उनकी पत्नी डिंपल यादव के मैनपुरी, अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव के आजमगढ़ से, धर्मेंद्र यादव के बदायूं, अक्षय यादव के फिरोजाबाद से लड़ने की चर्चाएं पार्टी के अंदर चल रहीं थी. अब पार्टी सूत्रों की माने तो फिलहाल शिवपाल यादव अपनी पुरानी सीट जसवंत नगर नहीं छोड़ना चाहते हैं. जिस कारण अखिलेश यादव खुद आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, हालांकि अभी अंतिम घोषणा होनी बाकी है.

यह भी पढ़ें-Gujarat: “पूरे गुजरात में चैतर वसावा से डरती है बीजेपी, एक दिन तुम्हारे लिए बनेगा काल”, CM केजरीवाल का बड़ा हमला

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की लहर में भी 2014 में आजमगढ़ की सीट सपा जीती थी. समाजवादी पार्टी की ओर से 2019 में अखिलेश यादव इसी सीट से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे. हालांकि 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने करहल से चुनाव लड़ा और वह जीत गए. इसके बाद आजमगढ़ की लोकसभा सीट को उनको खाली करना पड़ा फिर अखिलेश यादव ने अपने भाई धर्मेंद्र यादव को चुनाव लड़ाया जो कि बसपा से गुड्डू जमाली के चुनाव लड़ने के कारण मतों के बंटवारा होने पर करीब 8000 वोट से चुनाव हार गए और यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में चली गई जहां से दिनेश लाल यादव निरहुआ फिलहाल सांसद है.

यह भी पढ़ें- “सॉरी मालदीव, मेरे पास अपना…”, धड़ाधड़ कैंसिल किए जा रहे टिकट, PM Modi के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर होगी कार्रवाई

बता दें कि इंडिया महागठबंधन में समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल हैं. ऐसे में अभी इन दलों में भी सीटों के बंटवारे को लेकर माथापच्ची हो सकती है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया गठबंधन में किस बात पर सहमति बनती है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

46 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

58 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago