देश

Lok Sabha Election 2024: अमेठी में स्मृति ईरानी को टक्कर देंगे कांग्रेस के ये नेता…जयराम रमेश ने दिए संकेत

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. उत्तर प्रदेश में इसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं. सपा ने तो उम्मीदवारों की घोषणा करनी भी शुरू कर दी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीट्स पर कौन चुनाव लड़ेगा, इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. यूपी की बात हो और अमेठी की चर्चा न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. खबर सामने आ रही है कि, साल 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर इसी क्षेत्र से ताल ठोक सकते हैं. इसको लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बड़ा दावा किया है. इसी के साथ ही उन्होंने कहा है कि अब अमेठी की जनता कह रही है कि वह इस बार गलती नहीं करेगी.

अमेठी में प्रत्याशी के सवाल पर जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, अमेठी में माहौल वापसी का है. लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें. 2019 में अमेठी के लोगों ने गलती की अब लोग राहुल की वापसी चाहते हैं. इसी के साथ ही जयराम रमेश ने यूपी में सीट शेयरिंग और अखिलेश यादव के बयान को लेकर कहा कि, ‘बातचीत को अंतिम रूप दिया जा रहा है. एक सकारात्मक माहौल है. समाजवादी पार्टी चाहती है INDIA गठबंधन एक साथ लड़े. हम भी चाहते हैं कि INDIA गठबंधन और मजबूत हो. थोड़ा समय लग रहा है.

ये भी पढ़ें-‘राहुल गांधी का सूनी सड़कों ने किया स्वागत…’ स्मृति ईरानी बोलीं- गांधी परिवार ने अमेठी की जनता की सेवा नहीं की

अखिलेश यादव का बयान बहुत सकारात्मक था.’ बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ जयराम रमेश अमेठी पहुंचे थे. इस मौके पर मीडिया से बात की और कहा कि ‘आज 38वां दिन है. सुल्तानपुर जिला न्यायालय ने 2018 में दर्ज मानहानि मामले में राहुल गांधी को अदालत के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया. हमने आज सुबह यात्रा रोक दी है. दोपहर 2 बजे, हम फुरसतगंज से फिर से शुरू करेंगे. रायबरेली में सार्वजनिक रैली होगी. उसके बाद हम लखनऊ की ओर बढ़ेंगे.’ बता दें कि इंडिया गठबंधन के तहत अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और सपा में बात नहीं बन सकी है. अखिलेश यादव ने यूपी के लिए कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं जबकि कांग्रेस 20 सीटों की मांग कर रही है.

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago