फोटो-सोशल मीडिया
UP Police Constable Exam Paper Leak: पुलिस विभाग में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. पेपर लीक का आरोप लगाते हुए महोबा के कीरत सागर तट पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हंगामा काटा और फिर से परीक्षा कराने की मांग की है. छात्रों का कहना है कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है. तो दूसरी ओर विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखकर जिला प्रशासन व पुलिस हाथ-पांव फूल गए और स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने का प्रयास करते रहे.
बता दे कि यूपी पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्ती को लेकर 17 और 18 फरवरी को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पेपर कराए गए लेकिन परीक्षा के दूसरे दिन यानी 18 फरवरी को सोशल मीडिया पर कुछ पेपर की फोटो को वायरल कर पेपर लीक होने का दावा किया गया है. हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPPRB) ने खंडन किया है. तो दूसरी ओर अब अभ्यर्थियों का आरोप है कि, पेपर होने से पहले ही पेपर इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर वायरल हो गया जिससे निष्पक्ष परीक्षा के दावे की भी पोल खुल गई.
दूसरी ओर अभ्यर्थियों का गुस्सा देखकर पुलिस विभाग उनको शांत कराने की कोशिश करता रहा. बीजेपी के सदर विधायक राकेश गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे. इस पर अभ्यर्थियों ने विधायक से बताया की परीक्षा में जमकर धांधली हुई है और परीक्षा निष्पक्षतापूर्ण नहीं हुई है. छात्रों ने पुलिस भर्ती को रद्द कर इसे दोबारा कराने की मांग की. मौके पर एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकार नगर दीपक दुबे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.
अभ्यर्थियों का गुस्सा देखकर सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने भरोसा दिया कि मामले को प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जाएगा और माफियाओं पर और धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. इसी के साथ ही विधायक ने जांच के बाद हर मदद का आश्वासन देने की बात कही है. तो दूसरी ओर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सामने भी पेपर लीक के साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…