भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह
Amit Shah Public Rally: भारत के दादरा-नगर हवेली और दमन और दीव केन्द्र-शासित प्रदेश की राजधानी सिलवासा में आज गृहमंत्री अमित शाह ने दौरा किया. वहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लोकसभा चुनाव पर आधारित भाषण दिया.
अमित शाह ने सिलवासा में कहा— “भाइयों-बहनों…आज जब हम चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं तो आपके पास दो विकल्प हैं- एक तरफ देशभक्ति से ओत-प्रोत नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और दूसरी तरफ सात परिवारवादी पार्टियों का INDI गठबंधन. आपको तय करना है कि देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले को चुनना है या दूसरी ओर 12 लाख करोड़ के घपलेबाजों को वोट देना है.”
राजनीति में परिवारवाद का जिक्र करते हुए अमित शाह आगे बोले— “भाइयों-बहनों…सोनिया गांधी का लक्ष्य अपने बेटे राहुल गांधी को पीएम बनाना है, लालू यादव का लक्ष्य अपने बेटे को सीएम बनाना है, उद्धव ठाकरे और स्टालिन का भी यही लक्ष्य है और बंगाल में ममता अपने भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं. क्या ऐसे देश चलना चाहिए? नहीं न! केवल नरेंद्र मोदी और भाजपा ही देश का भला कर सकते हैं.”
केंद्रीय गृहमंत्री ने सिलवासा में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के दौरान मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया. साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर खूब तंज कसा. उन्होंने दमन-दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली के विकास की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…
दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…