Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज हम चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं, एक तरफ देशभक्ति से ओत-प्रोत मोदी, दूसरी ओर है सात परिवारवादी पार्टियों का INDI अलायंस: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला. लोगों से बोले कि आपको तय करना है-देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले को चुनना है या दूसरी ओर 12 लाख करोड़ के घपलेबाजों को —

Amit Shah India parties

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह

Amit Shah Public Rally: भारत के दादरा-नगर हवेली और दमन और दीव केन्द्र-शासित प्रदेश की राजधानी सिलवासा में आज गृहमंत्री अमित शाह ने दौरा किया. वहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लोकसभा चुनाव पर आधारित भाषण दिया.

अमित शाह ने सिलवासा में कहा— “भाइयों-बहनों…आज जब हम चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं तो आपके पास दो विकल्प हैं- एक तरफ देशभक्ति से ओत-प्रोत नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और दूसरी तरफ सात परिवारवादी पार्टियों का INDI गठबंधन. आपको तय करना है कि देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले को चुनना है या दूसरी ओर 12 लाख करोड़ के घपलेबाजों को वोट देना है.”

Amit Shah

राजनीति में परिवारवाद का जिक्र करते हुए अमित शाह आगे बोले— “भाइयों-बहनों…सोनिया गांधी का लक्ष्य अपने बेटे राहुल गांधी को पीएम बनाना है, लालू यादव का लक्ष्य अपने बेटे को सीएम बनाना है, उद्धव ठाकरे और स्टालिन का भी यही लक्ष्य है और बंगाल में ममता अपने भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं. क्या ऐसे देश चलना चाहिए? नहीं न! केवल नरेंद्र मोदी और भाजपा ही देश का भला कर सकते हैं.”

कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय गृहमंत्री ने सिलवासा में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के दौरान मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया. साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर खूब तंज कसा. उन्होंने दमन-दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली के विकास की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया.

यह भी पढ़िए— भारत की मजबूती का संकल्प पूरा होने जा रहा है, क्‍योंकि अब मोदी युग आ चुका, चुनाव में विपक्ष तिनके की तरह उड़ जाएगा: डॉ. दिनेश शर्मा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital