देश

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी कल, यूपी में सात चरणों में हो सकता है चुनाव

Lok Sabha Election 2024:   कल लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनावी बिगुल फूंक दिया जाएगा. निर्वाचन आयोग 16 मार्च को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी 7 से 8 चरणों में मतदान सम्पन्न हो सकता है. पहले चरण के चुनाव को लेकर मतदान अप्रैल के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में हो सकता है. तो वहीं मई के दूसरे हफ्ते तक मतदान की प्रक्रिया पूरी होने की सम्भावना जताई जा रही है. वहीं अगर पिछले लोकसभा चुनाव को देखें तो उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव हुआ था.

भले ही चुनाव आयोग कल चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा लेकिन राजनीतिक दलों में तारीखों को लेकर बड़ी उत्सुकता है. दूसरी ओर लगातार राजनीतिक दल प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों की घोषणा की थी जबकि दूसरी लिस्ट में 72 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी और बसपा भी कई सीटों पर उम्मदीवारों की घोषणा कर चुकी है. गौरतलब है कि साल 2014 में कुल नौ चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे जबकि 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए कुल सात चरणों में मतदान किया गया था और उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर बीते लोकसभा चुनाव में सभी 7 चरणों में मतदान हुआ था.

ये भी पढ़ें-कांशीराम की जयंती पर मायावती ने दिया चुनावी संदेश, पढ़ें वो 5 बड़ी बातें, जो बसपा संस्थापक को बनाती हैं अमर

पिछले साल 11 अप्रैल से 19 मई के बीच हुए थे चुनाव

पिछली बार यानी 2019 के लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुए थे जो 19 अप्रैल तक सात चरणों में सम्पन्न हुए थे. मतगणना 23 मई को हुई थी. सात चरणों में ही तीन राज्यों में वोट डाले गए थे, जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल भी शामिल था. पहले चरण में पश्चिमी यूपी के कुल 8 सीटों पर वोट डाले गए थे. तो वहीं दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को मतदान हुआ था और तीसरे चरण को लेकर 23 अप्रैल को मतदान हुआ व 10 सीटों पर वोट डाले गए थे. चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को कुल 13 सीटों पर मतदान हुआ था. वहीं 6 मई को पांचवें चरण की वोटिंग के लिए 14 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें मध्य यूपी की सीटें शामिल थीं. छठवें चरण में 14 संसदीय क्षेत्रों के लिए वोट पड़े थे और 19 मई को सातवें चरण के लिए 13 सीटों पर मतदान हुआ था.

देखें सात चरणों में किन-किन जिलों में हुई थी वोटिंग

11 अप्रैल- पहला चरण: बिजनौर, मुजफ्फरनगर, कैराना, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद.

18 अप्रैल-दूसरा चरण: अलीगढ़, बुलंदशहर,मथुरा, हाथरस, नगीना, अमरोहा, आगरा, फतेहपुर सीकरी.

23 अप्रैल-तीसरा चरण:रामपुर, एटा, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आंवला, बरेली, पीलीभीत.

29 अप्रैल-चौथा चरण: खीरी, उन्नाव, हरदोई, शाहजहांपुर, कानपुर, फर्रुखाबाद, मिश्रिख, कनौज, इटावा, अकबरपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी.

6 मई-पांचवां चरण: फिरोजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, रायबरेली, फतेहपुर, अमेठी, लखनऊ, कौशांबी, कैसरगंज, बांदा, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच.

11 मई-छठवां चरण: फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, डुमरियागंज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही.

19 मई-सातवां चरण: गोरखपुर, बांसगांव, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, गाजीपुर, घोसी, देवरिया, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, सलेमपुर.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

57 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago