दुनिया

पोखरण में भारत की ताकत देखकर डरे पाकिस्‍तानी! कुछ ने अपनी सेना को कमजोर बताया

Bharat Shakti Exercise & Pakistan: हाल ही में भारत ने अपनी तीनों सेनाओं की ताकत दिखाने के लिए राजस्थान में जैसलमेर के पोखरण फायरिंग रेंज में ‘भारत शक्ति अभ्यास’ किया है. भारतीय सेना के इस एक्सरसाइज को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीते 12 मार्च को यहां पहुंचे हुए थे.

पोखरण भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित है. अब खबर है कि इस घटना की हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में चर्चा हो रही है. दरअसल पाकिस्तान की चर्चित Youtuber सना अमजद (Sana Amjad) ने इस बारे में पाकिस्तान के लोगों की राय जानी है और इस दौरान कुछ चौंका देने वाले विचार सामने आए हैं.

पाकिस्तान जंग लड़ने की हालत में नहीं

यूट्यूबर सना अमजद ने इस मामले को लेकर पाकिस्तान की जनता से सवाल-जवाब किए. इस दौरान एक युवक ने कहा, ‘इस एक्सरसाइज के बहाने भारत अपनी तीनों सेनाओं की ताकत दिखा रहा है. उसे ऐसा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान के आर्थिक तंगी भरे जो हालात हैं, उसे देखते हुए हमारा मुल्क एक भी जंग झेल नहीं सकता है. ऐसे में भारत अगर पाकिस्तान को लेकर ये एक्सरसाइज कर रहा है तो उसे ऐसा करने की जरूरत नहीं है. भारत का मुकाबला करने के लिए हमारी पाकिस्तानी सेना अभी तैयार नहीं है. हमारी जरूरत पहले पाकिस्तान को आर्थिक तंगी से निकालने की है.’

पोखरण के सैन्य अभ्यास में क्या हुआ

रिपोर्ट के अनुसार, पोखरण में ‘भारत शक्ति अभ्यास’ के दौरान भारत में निर्मित हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, अर्जुन टैंक, धनुष होवित्जर जैसी भारत में निर्मित हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन हुआ.

पाक सेना प्रमुख बौखलाए नजर आए

भारत के सैन्य अभ्यास से पाकिस्तान के युवा ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के जनरल ने भी भारतीय सेना इस अभ्यास से बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं. भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के पोखरण में हुए सैन्य अभ्यास में शामिल होने से पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने पंजाब राज्य के रहीम यार खान के पास एक प्रशिक्षण क्षेत्र का दौरा किया था. जनरल मुनीर ने कहा था कि सशस्त्र बल ‘सभी प्रकार के खतरों’ के खिलाफ पाकिस्तान की क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रहीम यार खान भारत-पाकिस्तान सीमा के पास और राजस्थान से सिर्फ 450 किमी दूर स्थित है.

भारत के सामने हम कहीं से नहीं

भारत के पड़ोसी देश के साथ मजबूत रिश्तों होने पर जब यूट्यूबर सना अमजद ने पूछा तो मोहम्मद ओसामा नाम के एक युवक ने कहा कि ये तो मानना पड़ेगा कि भारतीय अर्थव्यवस्था, पाकिस्तान से काफी मजबूत है. भारत की शिक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि पाकिस्तान उसके सामने नहीं ठहरता. उन्होंने आगे कहा कि भारत के हुक्मरान (सत्ता में बैठे लोग) देश के बारे में सोचते हैं, जबकि पाकिस्तान में जो हुक्मरान सही से काम करता है, उसे ही हटा दिया जाता है.

सैन्य अभ्यास क्यों होते हैं

हालांकि भारतीय सेना का यह एक सामान्य अभ्यास था, जो किसी विपरीत परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए अक्सर किया जाता है. दुनिया के अन्य देशों में भी ऐसा ही होता है. कई बार दो देशों की सेना मिलकर भी ये अभ्यास करती है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं होता कि दोनों देश मिलकर किसी अन्य देश पर हमला करने जा रहे होते हैं. ‘भारत शक्ति अभ्यास’ भारत निर्मित हथियारों की ताकत जानने के लिए आयोजित किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Prakhar Rai

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

15 seconds ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

52 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago