देश

Lok Sabha Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने हार स्वीकार की

जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार (6 जून) को लोकसभा चुनाव में अपनी-अपनी हार स्वीकार कर ली. एक बड़े उलटफेर में इंजीनियर राशिद ने दो लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल कर ली है.

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अपरिहार्य (Inevitable) को स्वीकार करने का समय है. उत्तरी कश्मीर में जीत के लिए इंजीनियर राशिद को बधाई. मुझे नहीं लगता कि उनकी जीत से उन्हें जेल से जल्दी रिहाई मिलेगी और न ही उत्तरी कश्मीर के लोगों को वह प्रतिनिधित्व मिलेगा जिसका उन्हें अधिकार है, लेकिन मतदाताओं ने अपनी बात कह दी है और लोकतंत्र में यही सबसे ज़्यादा मायने रखता है.’

महबूबा मुफ्ती ने अपने एक्स-पोस्ट में लिखा, ‘लोगों के फैसले का सम्मान करते हुए मैं अपने पीडीपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को तमाम मुश्किलों के बावजूद उनकी कड़ी मेहनत और समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं. मुझे वोट देने वाले लोगों के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता. हारना-जीतना खेल का हिस्सा है और यह हमें हमारे रास्ते से नहीं हटा सकता.’

श्रीनगर लोकसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सैयद रूहुल्लाह मेहदी अपने पीडीपी प्रतिद्वंद्वी वहीद पारा से बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. मेहदी 1,58,610 वोटों से आगे चल रहे हैं. जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा के जुगल किशोर शर्मा कांग्रेस के रमन भल्ला से आगे चल रहे हैं. उधमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के डॉ. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह पर अजेय बढ़त बना ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

23 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

39 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

48 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

56 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago