चुनाव

UP Lok Sabha Election Result: पूर्वांचल की इन सीटों पर भाजपा को मिली कड़ी टक्कर, काशी में BJP कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल, बजे ढोल-नगाड़े, मना जीत का जश्न

UP Lok Sabha Election Result: वाराणसी से लेकर आजमगढ़ तक पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना के बाद अब परिणाम सामने आ रहे हैं. सुबह 8 बजे ईवीएम खुलने के साथ ही देश के नेताओं की धड़कने भी बढ़ गई थीं. हालांकि शाम तक उत्तर प्रदेश हॉट सीट वाराणसी पर सभी की नजरें टिकी रहीं. हालांकि पीएम मोदी ने तीसरी बार यहां से जीत हासिल कर ली है. हालांकि इस बार पिछली बार की अपेक्षा जीत का अंतर काफी कम हो गया है.

इस बार वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी ने  152513 वोटों से जीत हासिल की है. काशी से लगातार वह तीसरी बार सांसद बने हैं. इस बार सबसे कम मार्जिन से उनको जीत मिली है. दरअसल 2019 में मोदी ने 479505 वोटों से जीत दर्ज की थी तो वहीं 2014 में 371784 वोटों से जीत हासिल की थी. तो वहीं दूसरे स्थान पर 460457 वोटों के साथ कांग्रेस के अजय राय रहे हैं. बता दें कि इस बार यूपी में सपा और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था. सामने आ रहे नतीजों को देखते हुए ये धीरे-धीरे साफ हो रहा है कि यूपी में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी को जनता ने खासा पसंद किया है. कई सीटों पर भाजपा को सपा-कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी है.

ये भी पढ़ें-Rae Bareli Lok Sabha Elections Result 2024: राहुल ने संभाल ली विरासत, मां सोनिया का तोड़ा ये रिकॉर्ड, रायबरेली में मिली जीत के बाद हर्षित हुआ गांधी परिवार

फिलहाल वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं को ये पूरी उम्मीद थी कि पीएम मोदी ही जीत दर्ज करेंगे. इसलिए दोपहर से ही यहां पर जश्न शुरू हो गया था. शहर के नई सड़क स्थित गीता मंदिर गेट के पास भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाए हैं और ढोल-नगाड़े बजाए थे. हालांकि जश्न का सिलसिला अभी भी चल रहा है.

भदोही में भाजपा प्रत्याशी डा. विनोद बिंद ने जीत हासिल की है तो वहीं गाजीपुर में सपा के अफजाल अंसारी को जीत मिली है. मिर्जापुर से अपना दल-एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. तो वहीं चंदौली में सपा के वीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है.  इसी के साथ ही भाजपा को आजमगढ़ में भी झटका लगा है. यहां पर सपा के धर्मेंद्र यादव ने जीत हासिल की है और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ हार गए हैं. वह भोजपुरी कलाकार भी हैं.

जौनपुर से सपा के बाबू सिंह कुशवाहा जीते हैं और भाजपा के कृपाशंकर सिंह व बसपा के श्याम सिंह यादव को हार का मुंह देखना पड़ा है तो वहीं मछलीशहर से सपा की प्रिया सरोज को जीत मिली है और भाजपा के बीपी सरोज हार गए हैं. बलिया से भी सपा ने ही जीत हासिल की है. यहां पर सपा के सनातन पांडेय ने जीत हासिल की है और भाजपा के नीरज शेखर हार गए हैं.

लालगंज में सपा के दरोगा प्रसाद सरोज ने जीत हासिल की है और भाजपा की नीलम सोनकर हार गई हैं. राबर्ट्सगंज में सपा के छोटेलाल खरवार जीते हैं, सलेमपुर में भी सपा ने ही जीत हासिल की है. यहां पर रमाशंकर राजभर ने भाजपा के रविंद्र कुशवाहा को हरा दिया है. तो वहीं घोसी सीट पर भी सपा का कब्जा रहा. यहां से सपा प्रत्याशी राजीव राय ने जीत हासिल की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago