देश

Lok Sabha Elections-2024: अखिलेश ने भाजपा सरकार को कहा ‘जुमांटी’, बोले- उन्होंने पीडीए परिवारों के साथ विश्वासघात किया

Lok Sabha Elections-2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल लगातार अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को कई भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने सपा का हाथ थाम लिया. अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया. इस मौके पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, ”बीजेपी घबरा जाएगी क्योंकि उन्होंने पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के अधिकार छीन लिए हैं. कुलपति नियुक्त किए गए लेकिन उनमें कितने पीडीए हैं? कई हैं ऐसे जिले जहां पीडीए का कोई भी व्यक्ति उच्च पद पर तैनात नहीं है. उन्होंने पीडीए परिवारों के साथ विश्वासघात किया है.”

इससे पहले अखिलेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भाजपा को जुमांटी कहकर सम्बोधित किया है. अखिलेश ने कहा कि, ‘भाजपा कुराज’ में बेरोज़गार बैठे उप्र के रचनात्मक-प्रतिभावान युवाओं ने भाजपा वालों के झूठे वादों के लिए जो नया शब्द समीकरण दिया है, वो स्वागतयोग्य है और अति प्रशंसनीय भी: इसी के साथ ही अखिलेश ने एक्स पर लिखा है, जुमला+गारंटी= जुमांटी. इसके बाद कहा है , भाजपावाले अब जहाँ-जहाँ जाएंगे, वहाँ-वहाँ भाजपाई झूठ की पोल खोलता ये एक अकेला शब्द ‘जुमांटी’ उनको दिखेगा और वो सिर झुकाकर भाग खड़े होंगे. इसी के साथ ही अखिलेश ने कहा कि, लोकसभा चुनाव ‘भाजपाई जुमांटी’ को हराने के लिए होगा. उप्र और देश की युवा शक्ति ज़िंदाबाद!

ये भी पढ़ें-UP Politics: कहीं विरोधियों के समीकरण पर भारी न पड़ जाए बसपा की सोशल इंजीनियरिंग! गठबंधन को लेकर मायावती ने की अब ये बड़ी घोषणा

महिलाओं के साथ हो रहा है अपराध

इसी के साथ ही पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, यूपी में जिस तरह महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं उसका संज्ञान गृह मंत्रालय को लेना चाहिए. प्रदेश में कई महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है. शनिवार को पत्रकार वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है. संविधान बचाने का चुनाव है और अपना सम्मान बचाने का चुनाव है. इसी के साथ ही अखिलेश ने कहा कि, यूपी के लोगों ने भाजपा का 2014 में स्वागत किया है और अब 2024 में विदाई कर देंगे. यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं.

ये लोग हुए शामिल

शनिवार को डॉक्टर सीताराम राजपूत भाजपा छोड़कर सपा में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गए. तो वहीं जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे लतेश विधूड़ी, परवेज आलम, बसपा के इलियास अंसारी, कुशीनगर, पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, हरदोई के तिलक चंद्र वर्मा, औरैया के पूर्व विधायक मदन गौतम और सुबोध यादव सपा में शामिल हो गए. सभी का स्वागत करते हुए अखिलेश ने कहा कि, भाजपा पीडीए की बढ़ती ताकत से घबरा गई है. इस बार उनकी विदाई निश्चित है. उन्होंने नारा दिया कि भाजपा हटाओ एमएसपी की कानूनी गारंटी पाओ. भाजपा हटाओ नौकरी पाओ.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

21 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

22 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

34 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

35 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

53 minutes ago