देश

एनसीबी ने सादिक जफर को किया गिरफ्तार, 2 हजार करोड़ की ड्रग्स स्मगलिंग का आरोप

NCB Arrested Sadiq jafar: साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर और पूर्व डीएमके नेता सादिक जफर को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. सादिक जफर पर आरोप है कि उसने 2 हजार करोड़ की ड्रग्स की सप्लाई विदेशों में की है. नारकोटिक्स डिपार्टमेंट पिछले कई महीने से सादिक जफर की तलाश कर रही थी.

180 करोड़ रुपये की बरामद हुई थी ड्रग

एनसीबी ने एक सप्ताह पहले मदुरै में दो रेल यात्रियों और चेन्नई के एक डंप यार्ड से 180 करोड़ रुपए की मेथामफेटामाइन जब्त किया था. ये ड्रग्स श्रीलंका ले जाने की तैयारी थी. एनसीबी के अधिकारियों का कहना है कि इस ड्रग सिडिंकेट से जुड़े 3 अन्य लोगों को दिल्ली से बीते दिनों गिरफ्तार किया गया था.

एफबीआई भी कर रही जांच में मदद

एनसीबी की मदद अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) भी इस जांच में मदद कर रही है.सादिक जफर के ड्रग्स का कोराबार कई देशों में फैला हुआ है. एनसीबी के अनुसार इंडिया-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में सादिक जफर का सिंडिकेट काम करता है. जिसका सरगना सादिक जफर है. उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स स्मगल की है.

यह भी पढ़ें- ‘विजय बहादुर पाठक, मंगल पांडे, महेंद्र सिंह’, बीजेपी ने जारी की UP-Bihar एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट

3,500 किलो स्यूडोफेड्रिन ड्रग बेचने का भी आरोप

NCB के एक वरिष्ठ अधिकारी मुताबिक, सादिक जफर ने विदेश में कुल 45 बार में 3,500 किलो स्यूडोफेड्रिन ड्रग बेच चुका है. स्यूडोफेड्रिन एक sympathomimetic ड्रग है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

58 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago