Bharat Express DD Free Dish

Punjab: TV पर देख रहे थे World Cup का मैच, तभी घर में हुआ भयंकर विस्फोट, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

पंजाब के जालंधर जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. विस्‍फोट के बाद कई घायल परिजनों को हॉस्पिटल ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई. जबकि एक की मौत सुबह हुई. आइए जानते हैं हादसे की वजह….

Jalandhar Fridge Blast

ब्लास्ट में इन सबकी जान चली गई. हादसा रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से हुआ.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jalandhar Fridge Blast: पंजाब के जालंधर जिले के एक मकान में विस्फोट होने से एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित 6 सदस्यों की मौत हो गई. पंजाब पुलिस ने इस विस्फोट की वजह पता लगाई. पुलिस ने बताया कि ऐसा रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में विस्फोट होने के कारण हुआ. यह हादसा रविवार रात हुआ, जब फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट के बाद उस घर में भयंकर आग लगी.

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान यशपाल घई (70), रुचि घई (40), मंशा (14), दीया (12) और अक्षय (10) के रूप में की गई है. अधिकारी के मुताबिक, विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने के लिए नमूने जुटाने के वास्ते फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. उन्होंने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ सारा परिवार भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा वर्ल्ड कप का मैच देख रहा था. अचानक घर के फ्रिज में एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे उनके घर में आग लग गई.

यह भी पढ़िए: बाल सुधार गृह से रिहा हुए अतीक अहमद के दोनों बेटे, 8 महीने से थे बंद, बुआ ने कस्टडी के लिए SC में दाखिल की थी अर्जी

धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी भी कांप गए

बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी भी कांप गए थे. कुछ लोगों ने वहां भयानक आग देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया. जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. एक व्‍यक्ति ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ही घर में बुरी तरह से झुलसे लोगों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में पहुंचाया. वहीं, डॉक्टरों ने परिवार 3 के सदस्यों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया. बाद में यह बात सामने आई कि मरने वालों की संख्या 6 हो चुकी है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read