फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. यूपी में मिशन 80 को साधने के लिए भाजपा लगातार कसरत कर रही है और अपनी पुरानी रणनीति के साथ ही इस बार आगे बढ़ रही है. गौरतलब है कि साल 2019 में भाजपा ने उत्तर प्रदेश पीएम मोदी की सबसे पहली रैली मेरठ में की थी. इस बार योजना थी कि अलीगढ़ में पीएम की पहली रैली होगी, लेकिन अब प्लान में बदलाव किया गया है और पुराने प्लान पर लौटते हुए प्रस्ताव दिया गया है कि पीएम की रैली बुलंदशहर में कराया जाए. तो वहीं रैली की तैयारी के लिए 12 मंत्रियों की ड्यूटी भी लगाई गई है. इसी के साथ पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार फिर से यूपी की कमान पीएम के ही हाथ में होगी और 80 के लक्ष्य को साधने के इरादे से भाजपा मैदान में उतरेगी.
बता दें कि भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में हमेशा से पश्चिमी यूपी एक बड़ी चुनौती के तौर पर रहा है. यहां पर राष्ट्रीय लोकदल के साथ ही सपा व बसपा सहित कांग्रेस की मजबूत स्थिति है, क्योंकि ये लगातार अपना शक्ति प्रदर्शन यहां करते रहते हैं. तो वहीं इनमें से इन दलों का वोटबैंक भी मजबूत है. ऐसे में भाजपा को हमेशा से यहां पर करारी टक्कर अन्य दलों से मिलती रही है. ऐसे में पश्चिम को जीतना भाजपा के लिए हमेशा से मुश्किल रहा है. हालांकि कहा जा रहा है कि इस बार भाजपा ने ऐसी रणनीति तैयार की है कि विपक्षी दलों को आसानी से पटखनी दी जा सके. तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुलंदशहर में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने जा रहे हैं. खबर सामने आ रही है कि कई ऐसी योजनाएं हैं जो पूरी हो चुकी हैं, जिसका जल्द ही पीएम मोदी शिलान्यास करेंगे तो वहीं बुलंदशहर के विकास को देखते हुए कई योजनाओं का लोकार्पण भी पीएम करेंगे. माना जा रहा है कि, राम मंदिर उद्घाटन के तुरंत बाद ही भाजपा प्रचार-प्रसार के काम में लग जाएगी.
तो वहीं कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी दी और कहा कि बुलंदशहर से बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर निकलेगी. भारत का हर शहर बुलंद बने, भारत की सीमाएं बुलंद हो इसलिए बुलंदशहर से शुरुआत हो रही है. इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का हर हिस्सा भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है. अन्य दलों की तरह भाजपा किसी से भी भेदभाव नहीं करती है. हमारे लिए सभी जातियां, धर्म और सभी क्षेत्र महत्वपूर्ण है और भाजपा का मकसद सभी का विकास करना है. इसीलिए पीएम नरेंद्र मोदी किसी भी जगह से इसकी शुरुआत कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…
आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…
Aaj Ka Rashifal: 23 अक्टूबर 2026 को ध्रुव योग के संयोग में सिंह, कुंभ और…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…