देश

Lok Sabha Election 2024: चुनाव में इस गठबंधन के जरिए भाजपा को टक्कर देगी सपा, पिछड़े-दलित और अल्पसंख्यकों के वोटों पर नजर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार तैयारी में जुटी हुई है. इस बार यूपी की लोकसभा की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने के उद्देश्य से सपा मैदान में उतरने जा रही है और इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. इसके इतर जाकर सपा ने लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के लिए पीडीए को भी मुद्दा बनाकर आगे बढ़ रही है. इसी को देखते हुए सपा ने पीडीए की महापंचायत शुरू की है. इस अभियान के तहत सपा गांव-गांव जाकर पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को जोड़ने को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है और सत्तारूढ़ दल भाजपा के की कमियों को गिनाने में जुटी है. इसी क्रम में आज बरेली में पीडीए की महापंचायत की गई है. इस मौके पर सपा पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

लोकतंत्र को खत्म कर रही है भाजपा

बरेली के स्वाले नगर स्थित एक बारात घर में महापंचायत का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव, पूर्व मंत्री और बहेड़ी से विधायक अताउर रहमान ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया. इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी से डरी हुई है. प्रदेश महासचिव अताउर रहमान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आगे कहा की 2024 के बाद संविधान खतरे में है और बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करने जा रही है. उन्होंने दावा किया कि यूपी में सपा ही है जो भाजपा को हराने की ताकत रखती है. इसीलिए भाजपा सपा से डरी हुई है. उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी गांव-गांव जाकर पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यक के साथ साथ दबे कुचले सवर्णों को जागरूक करने का काम कर रही है.

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur: ऑटोरिक्शा और टैंकर में हुई भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, CM योगी ने जताया दुख

भाजपा ने नहीं निभाया वादा

पीडीए महापंचायत को संबोधित करते हुए अताउर रहमान ने आगे दावा करते हुए कहा कि, भाजपा ने नौकरी देने का अपना वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि हम तो मुसलमान है, मुसलमानों ने बीजेपी को वोट नहीं दिया लेकिन जिन हिंदुओ ने बीजेपी को वोट दिया था, उन हिंदुओ को तो 2 करोड़ नौकरी का वादा करने वाली बीजेपी को नौकरी देनी चाहिए थी, लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं किया और अपना वादा नहीं निभाया.

भाजपा बना रही है डर का माहौल

इसी के साथ ही सपा नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा प्रदेशश में डर का माहौल बना रही है. अगर कोई भाजपा को यूपी में हरा सकता है तो वह सपा है. सपा नेता ने आगे कहा कि, वर्तमान समय में किसान परेशान है और अकेले बहेड़ी चीनी मिल पर ही किसानों का डेढ़ सौ करोड़ रुपए बकाया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का निर्देश है कि हर सेक्टर में यह महापांचत की जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago